Chhattisgarh News: पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद की केद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व केंद्रीय सदस्य पुनीत श्रीवास्तव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, (MoEFCCPC) छत्तीसगढ़ चेयरमैन के रूप में नियुक्त करना एक महत्वपूर्ण कदम है. यह परिषद केंद्र में कार्यरत नेचर वेलफेयर विभाग की एजेंसी के रूप में कार्य करती है, जो भारत सरकार पर्यावरण और वनिकी संबंधी नीतियों और कार्यक्रमों की योजना, प्रचार और समन्वय की देखरेख करती है.
राष्ट्रीय परिषद के चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में पुनीत श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र सौंपा. पुनीत श्रीवास्तव का समाज सेवा क्षेत्र में लंबा अनुभव और भाजपा के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बनाया है.
नियुक्ति के अवसर पर, पुनीत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी,वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गर्ग राष्ट्रीय निदेशक धीर सिंह सहित छत्तीसगढ़ निदेशक समित कुमार ने उन्हें इस नई भूमिका के लिए बधाई दी.
इस नियुक्ति से न पुनीत श्रीवास्तव के करियर में एक नया अध्याय जुड़ेगा, बल्कि उनके समाजसेवी होने के कारण छात्रों और युवाओं को पर्यावरण और वनिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित कर के सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: “न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी”, लखनऊ में बोले गृह मंत्री अमित शाह
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

