Bharat Express DD Free Dish

अप्रैल में ‘जनवरी’ जैसी ठंड! पहाड़ों पर बर्फबारी से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित, जानें दिल्ली से सटे मैदानी इलाकों में आज कैसा रहेगा मौसम?

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत में कुदरत ने मिजाज बदल दिया…पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानों में लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने दिल्ली, UP, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है…

April Weather Update: कुदरत के बदलते मिजाज ने अप्रैल के महीने में भी उत्तर भारत को ‘सर्द’ कर दिया है. जहां इन दिनों चुभती गर्मी होनी चाहिए थी, वहाँ पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी है और मैदानों में लगातार हो रही बारिश ने तापमान को गिरा दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बृहस्पतिवार के लिए भी दिल्ली(aaj ka mausam delhi ncr) और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

वैष्णो देवी यात्रा पर मौसम का असर

लगातार खराब मौसम (Aaj ka Mausam) का असर आस्था के धामों पर भी पड़ा है. जम्मू-कश्मीर के नत्थाटॉप और कठुआ में भारी बर्फबारी हुई है. माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान हिमकोटि के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण अर्द्धकुंवारी से भवन तक की यात्रा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. हालांकि, राहत की बात यह है कि दो दिनों से बंद पड़ा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कल शाम 6 बजे से आवाजाही के लिए खोल दिया गया है.

उत्तराखंड-हिमाचल में ‘विंटर वाइब्स’

देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में भी जनवरी का अहसास हो रहा है.

बदरीनाथ और औली: यहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री: भारी बर्फबारी के कारण इन धामों की यात्रा की तैयारियों में बाधा आ रही है.

हिमाचल: रोहतांग टनल और शिकारी देवी इलाके बर्फबारी के बाद पूरी तरह सफेद हो चुके हैं, जिससे सैलानियों के लिए तो मज़ा है लेकिन स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है.

मैदानी इलाकों में ‘कुदरत का कोहराम’

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिजली लाइनों पर खतरा: इतनी तेज हवाएं पेड़ों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ओलावृष्टि का अलर्ट: निचले इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! ₹40,000 करोड़ का मेगा बूस्ट, अरुणाचल बनेगा देश का नया पावर हाउस

गर्मी से मिली बड़ी राहत

लगातार हो रही बारिश और बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली-NCR में सुबह के वक्त हल्की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यह मिजाज बरकरार रह सकता है, जिससे फिलहाल लोगों को लू (Heatwave) और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read