भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
India Pakistan Clashes: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 13 जनवरी 2026 को अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि मई 2025 में शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. इस ऑपरेशन में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और सटीक कार्रवाई की थी. सेना प्रमुख ने खुलासा किया कि अगर पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ा होता तो भारतीय सेना ग्राउंड एक्शन यानी जमीनी हमले के लिए भी पूरी तरह तैयार थी.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने बहुत तेजी से फैसला लिया. 7 मई को ऑपरेशन सिर्फ 22 मिनट में शुरू हुआ और 10 मई तक 88 घंटे तक चला. इस दौरान नौ लक्ष्यों में से सात को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन हुए तो भारतीय सेना ने जवाब में करीब 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की पुरानी परमाणु धमकियों को भी कमजोर किया और आतंक के ढांचे को तोड़ दिया.
#WATCH | Delhi: Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, “In 2025, 139 ceasefire violations which took place, 124 of them were during the Operation Sindoor… No major ceasefire violation has taken place. As far as forces are concerned, as of today, we are not relenting… pic.twitter.com/fadF0eOhiJ
— ANI (@ANI) January 13, 2026
किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
सेना प्रमुख ने चेतावनी दी कि नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार अभी भी 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं. इनमें करीब 100 से 150 आतंकवादी मौजूद हैं. ज्यादातर पाकिस्तानी आतंकवादी हैं और कुछ स्थानीय भी हो सकते हैं. भारतीय सेना इन पर लगातार नजर रखे हुए है. अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई गलत हरकत हुई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि सेना किसी भी दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगी और हर स्तर पर तैयार है.
पिछले साल हुए थे कुल 139 सीजफायर उल्लंघन
2025 में कुल 139 सीजफायर उल्लंघन हुए थे. इनमें से 124 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए. लेकिन अब कोई बड़ा उल्लंघन नहीं हो रहा है. जम्मू-कश्मीर में स्थिति संवेदनशील है लेकिन हमारे नियंत्रण में है. सेना ने वहां से कोई फोर्स वापस नहीं ली है. आतंकी संगठनों में जम्मू-कश्मीर से नई भर्ती न होना एक अच्छा संकेत है. इससे पता चलता है कि स्थानीय स्तर पर आतंकवाद कमजोर हो रहा है.
#WATCH | Delhi: On the situation in Bangladesh, Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, “First of all, it is important for us to understand what kind of government is in place in Bangladesh. If it is an interim government, we need to see whether the actions it is taking… pic.twitter.com/CeDWSD6YfP
— ANI (@ANI) January 13, 2026
बांग्लादेश की स्थिति पर सेना प्रमुख ने यह कहा
बांग्लादेश की स्थिति पर बोलते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि वहां अंतरिम सरकार है. हमें देखना है कि उसके फैसले लंबे समय के लिए हैं या सिर्फ कुछ महीनों के लिए. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने वहां के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा है. सभी चैनल खुले हैं ताकि कोई गलतफहमी न हो. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की कोई कार्रवाई भारत के खिलाफ नहीं है. भारत भी अपनी क्षमता बढ़ा रहा है और स्थिति पर नजर रखे हुए है.
देश की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार
सेना प्रमुख ने भारत-चीन सीमा पर स्थिति को स्थिर बताया. उन्होंने कहा कि सेना पूरी सतर्क है और देश की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है. ऑपरेशन सिंदूर ने तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाया. यह भारत की तैयारियों, सटीकता और रणनीतिक स्पष्टता का सबूत है. कुल मिलाकर जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जो राष्ट्र तैयार रहते हैं वही जीतते हैं. भारतीय सेना इसी सिद्धांत पर काम कर रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
