फाइल फोटो.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों (Army) को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है.
Army ने 3 आतंकियों को किया था ढेर
बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षा बलों (Army) ने ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को दाचिगाम इलाके में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. मारे गए तीनों आतंकी टीआरएफ के सदस्य थे. ये तीनों पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शामिल थे. सेना (Army) ने ऑपरेशन महादेव के तहत कार्रवाई करते हुए इन तीनों आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.
चिनार कॉर्प्स लीड कर रही थी ऑपरेशन महादेव
दाचिगाम श्रीनगर का बाहरी और घने जंगलों वाला इलाका है, इस इलाके में पहले भी टीआरफ की आतंकी गतिविधियों की खबरें आती रही हैं. ऑपरेशन महादेव को सेना की चिनार कॉर्प्स लीड कर रही है. सेना ने भी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है.
यह भी पढ़ें- क्या झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे तेजस्वी? वोटर लिस्ट में नाम नहीं है के आरोप पर EC और BJP ने बताई सच्चाई
दाचिगाम जंगल को टीआरएफ का मुख्य हाइडआउट माना जाता है. हाल ही में इसी ग्रुप ने एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट किया था, इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था, और तीन सैनिक घायल हो गए थे. सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें, ना ही जंगलों की तरफ जाएं.
यह भी पढ़ें- Jammu And Kashmir: सेना ने दाचिगाम में तीन आतंकियों को किया ढेर, पहलगाम हमले में शामिल थे दहशतगर्द
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


