Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi : कनॉट प्लेस के आर्ट एग्जीबिशन में बच्चों ने दिखाया अपना कला-कौशल, खूब सराही गई चित्रकारी

Art exhibition In connaught place: दिल्ली में आज बच्चों की कलाकारी देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक उमड़े. इस खास कार्यक्रम का आयोजन ली मेरिडियन होटल जनपथ रोड कनॉट प्लेस में किया गया.

Art exhibition Delhi

ली मेरीडियन होटल में आर्ट एग्जीबिशन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi news: राष्ट्रीय राजधानी​ दिल्ली के ली मेरीडियन होटल जनपथ में एक आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. इस आर्ट एग्जीबिशन में छोटे—छोटे बच्चों ने अपना कला—कौशल दिखाया. आयोजक राहुल ठाकुर ने बताया कि ड्रीमस्फेयर विशेष रूप से सक्षम युवा कलाकारों की एक कला प्रदर्शनी है, जहां वे अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं.

इस आर्ट एग्जीबिशन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नन्हे कलाकारों ने कैसी-कैसी चित्रकारी की है. चित्रकारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी. एग्जीबिशन में आई एक महिला ने कहा कि इस प्रदर्शनी का आयोजन आर्ट एन सोल्स अकादमी, नोएडा द्वारा किया गया.

आयोजकों के मुताबिक, जिन बच्चों ने इस आर्ट एग्जीबिशन में ​हिस्सा लिया, वे बेहद प्रतिभाशाली हैं और उनमें कला की गहरी समझ है.

यह भी पढ़िए: PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना में महीने की आखिर में हो सकता है बड़ा बदलाव! सरकार ले सकती है फैसला

बता दें कि पूरे कार्यक्रम का आयोजन राहुल ठाकुर द्वारा किया गया था, जो एकेडमी आर्ट एन सोल्स भी चलाते हैं. वह खुद एक आर्टिस्ट हैं और कई बच्चों के गुरु भी हैं. उनकी अकादमी में काफी कुछ समझाया—पढाया जाता है, जहां कोई भी ललित कला (finearts) सीख सकता है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital