Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोहन भागवत के ‘मुसलमान सुरक्षित हैं’ वाले बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, बोले- आप कौन हैं ये बोलने वाले, ये संविधान…

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल ही में मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है.

Asaduddin Owaisi

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो फाइल)

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल ही में मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है. ओवैसी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबंधित करते हुए कहा कि ये जो बार-बार आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से बोला जाता है कि मुसलमान भारत में सुरक्षित हैं तो ये आप कौन हैं बोलने वाले. ये संविधान है, संविधान है तो हम सुरक्षित हैं. आप लोग हमें आक्रमणकारी बोलते हैं, लेकिन अगर मुसलमान आक्रमणकारी हैं तो आर्यन हैं.

“ये देश किसी का है तो सिर्फ आदिवासियों और द्रविड़ों का है”

ओवैसी ने कहा कि अगर ये देश किसी का है तो सिर्फ आदिवासियों और द्रविड़ों का है. जिसकी पुष्टि खुद मानव विज्ञान करता है. बाल गंगाधर तिलक ने खुद कहा था कि ब्राह्मण आर्कटिक से आए थे. बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि पूरे विश्व में इस्लाम ने आक्रमण किया, स्पेन से लेकर मंगोलिया तक इस्लाम छा गया, लेकिन जब कालातंर में वहां के लोग जागरूक हुए और आक्रमणकारियों को परास्त किया तो इस्लाम सिकुड़ गया.

यह भी पढ़ें- ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का भारत सरकार पर आरोप ‘भारत में ट्विटर बंद करने की मिली थी धमकी’ , आरोप को केंद्र सरकार ने बताया झूठ

यहां सब आक्रमणकारी बन चुके हैं- ओवैसी

मोहन भागवत ने आगे कहा कि भारत से विदेशी तो चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा और उनके मानने वाले लोग सुरक्षित हैं. कितनी सदियां बीत गईं, ये ऐसे ही चल रहा है. और आगे भी चलता रहेगा. इस बयान पर असदुद्दीन ने भागवत को घेरा है. ओवैसी ने आक्रमणकारी के बयान पर कहा कि यहां सब आक्रमणकारी बन चुके हैं. RSS और बीजेपी के लोग कहते हैं कि औरंगजेब जिम्मेदार है, अकबर जिम्मेदार है, बाबर जिम्मेदार है. अगर वो जिम्मेदार हैं तो मैं कैसे जिम्मेदार हो गया. ओवैसी ने ये भी कहा कि जब भारत आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब इन सब बातों का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन अब आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे हैं और ऐसी तमाम चीजों के बारे में बोलते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital