Bharat Express DD Free Dish

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को दी सौगात, एक साथ पांच नई ट्रेनें चलाने की घोषणा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने एक साथ पांच नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.

Ashwini Vaishnaw : Railway Chhath Special Trains: 12,000 स्पेशल ट्रेनें दीवाली और छठ पर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) सोमवार को बिहार दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने बिहार को बड़ी सौगात दी है. रेल मंत्री ने एक साथ पांच नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. पांच ट्रेनों में से 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं.

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें?

पटना से दिल्ली प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई है. वहीं दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ के बीच एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. सहरसा और अमृतसर के बीच अमृत भारत ट्रेन चलेगी. इसके अलावा जोगबनी से तमिलनाडु के इरोड तक अमृत भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है.

नई परियोजनाओं की मंजूरी जल्द-वैष्णव

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि बिहार में बहुत ही जल्द कई नए परियोजनाओं की भी मंजूरी दी जाएगी. जिनमें 1,156 करोड़ रुपये की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन शामिल है. 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया के दोहरीकरण का कार्य भी शामिल है. इसके लिए 2,017 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है और तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर के दोहरीकरण परियोजनाएं भी शामिल हैं.

STPI का उद्घाटन

बिहार दौरे पर पहुंचे अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यहां जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का उद्घाटन होने वाला है. इसमें पहला STPI पाटलिपुत्र में 53 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है. इसके अलावा दूसरा STPI दरभंगा में दस करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है. रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सरकार में रेल विकास की राह पर है और यह देश को समर्पित है.

बीते ग्यारह वर्षों में लगभग 33 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइनें बिछाई जा चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने कई रेलवे प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण भी किया था. अश्विनी वैष्णव ने जिन रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया, उनमें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजन का नाम शामिल है. अपने यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को भी गिनाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read