Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर असम में 15 लोग गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने बताए एक-एक के नाम

10 नवंबर की शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश के कान को खड़ा कर दिया है. इस हादसे का मंजर काफी भयावह और खौफनाक था. धमाके की जांच सुरक्षा एजेंसिया आतंकी हमला मानते हुए कर रही है.

10 नवंबर की शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश के कान को खड़ा कर दिया है. इस हादसे का मंजर काफी भयावह और खौफनाक था. धमाके की जांच सुरक्षा एजेंसिया आतंकी हमला मानते हुए कर रही है, जिसमें संदिग्धो की पहचान की जा चुकी है.

10 नवंबर को हुए इस ब्लास्ट में 13 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. वहीं सोशल सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इनमें कुछ लोग ऐसे भी पाए गए है जिन्होंने सोशल मीडिया पर हादसे के समर्थन में भी प्रतिक्रियाएं दी है. इसको लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विट कर असम में उन लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इसके समर्थन में देशविरोधी बयान दिया. उन्होंने अपने ट्विट में एक-एक व्यक्ति के नामों को बताया.

असम में 15 लोग गिरफ्तार

गुरुवार, सुबह को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्विट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “दिल्ली धमाकों के बाद आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मामलों में अब तक असम भर में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कल की गई 6 गिरफ्तारियों के अलावा, बीती रात निम्नलिखित व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है:

1. रफिजुल अली (बोंगाईगांव)
2. फोरीद उद्दीन लश्कर (हैलाकांडी)
3. इनामुल इस्लाम (लखीमपुर)
4. फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर)
5. शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा)
6. रकीबुल सुल्तान (बारपेटा)
7. नसीम अकरम (होझाई)
8. तसलीम अहमद (कामरूप)
9. अब्दुर रोहीम मोल्ला उर्फ बैप्पी हुसैन (दक्षिण सालमारा)

असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी.”

मामला UAPA के तहत दर्ज

आपको बता दें कि दिल्ली बलास्ट मामले को UAPA के तहत दर्ज किया गया है. वहीं मामले के हर पहलु की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकी हमला मानते हुए कर रही है.

फरीबाद का अल-फलाह यूनिवर्सिटी आतंकी अड्डा

वहीं, जांच में ये भी पता चला है कि संभवत: फरीबाद का अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ही इस ब्लास्ट की प्लानिंग हुई थी. सुरक्षा एजेंसियों को यहां से डॉ. मुजम्मिल और आतंकी उमर की एक डायरी मिली है, जिसमें हमले की पूरी प्लानिंग लिकी हुई है. साथ ही इस डायरी से ये भी पता चला है कि केवल दिल्ली ही निशाने पर नहीं है. उनका प्लान एक साथ देश के 4 शहरों में ब्लास्ट करने का था, जिसके लिए 4 टीमें तैयार कि गई थी.

आपको बता दें कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कमरे नंबर 13 को सीज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब मुजम्मिल और उमर से जुड़े बाकी नेटवर्क, केमिकल सप्लाई चैन और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं. सूत्रों का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था, और अगर समय रहते साजिश का पर्दाफाश न होता तो चार शहरों में एक साथ धमाके हो सकते थे.

ये भी पढ़ें: आतंकी उमर का साला ‘फहीम’ गिरफ्तार, ईकोस्पोर्ट बाद क्या है मारुति ब्रेजा का दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read