Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

असम गैंगरेप का मुख्य आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस ने कहा- तालाब में कूदने से हुई मौत

आरोपी बीते 22 अगस्त को असम के नागांव जिले के धींग इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार में शामिल था. वह इस घटना का मुख्य अभियुक्त था.

Police

प्रतीकात्मक तस्वीर

असम के नागांव जिले में हाल ही में हुए गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया और तालाब में कूद गया. डूबने से उसकी मौत हो गई. आरोपी नागांव जिले के धींग इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार में शामिल था. वह इस घटना का मुख्य अभियुक्त था.

क्राइम सीन लेकर गई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, शनिवार (24 अगस्त) सुबह पुलिस उसे घटनास्थल पर क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए अपने साथ लेकर गई थी. इस दौरान वह पुलिस की हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया. बाद में पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि की है.

पुलिस के अनुसार, तफज्जुल इस्लाम को शुक्रवार (23 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था और उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था. इसके बाद वह पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया.

क्या हुआ था

बता दें कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गुरुवार (22 अगस्त) रात ट्यूशन सेंटर से घर लौटते समय तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था. पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब वह साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रही थी.


ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर चुनाव: कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को लेकर योगी ने ये क्या कहा- नफरत की फसल काटने वालों की…


बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को मौके पर ही छोड़ दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक तालाब के पास लड़की को संदिग्ध अवस्था में देखा और इसके बाद वे उसे अपने साथ अस्पताल लेकर चले गए.

वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया.

मुख्यमंत्री ने निंदा की

इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही. उन्होंने तत्काल प्रभाव से जांच के लिए पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘धींग में एक नाबालिग से जुड़ी भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया है. हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे. मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे घटनास्थल पर जाएं और ऐसे राक्षसों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें.’

बता दें कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी स्थिर है. इस बीच, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने अपनी दुकानों को भी बंद रखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital