Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, हर परिवार को मिलेगी 100 यूनिट बिजली फ्री

बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना तय है. इसको लेकर सभी पार्टियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बड़ा ऐलान किया है.

Nitish Bihar Assembly Election 2025

नीतीश कुमार

Bihar News: बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होना तय है. इसको लेकर सभी पार्टियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी है. सरकार और विपक्ष की तरफ से वादों की बौछार हो रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई.

100 यूनिट तक बिजली फ्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हर परिवार को 100 यूनिट बिजली फ्री (Electricity Free) देने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) में खुशी का माहौल है. इसका सीधा फायदा लाखों लोगों को मिलने वाला है. मुख्यमंत्री के इस फैसले से सीधे आम लोगों को लाभ मिलेगा. जो लोग बिजली बिल चुकाने असमर्थ थे वो अब इससे निजात पाते दिख रहे हैं.

कैबिनेट बैठक में मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने तो इसका ऐलान कर दिया है लेकिन इस फैसले पर मुहर कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में लगेगी. इसलिए सभी की नजरे कैबिनेट बैठक की ओर टिकी हुई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि होने वाली बैठक में इस योजना की मंजूरी (Approval) मिल जाएगी. अगर ऐसा हो जाता है तो बिहार (Bihar) में लाखों लोगों को बिल से मुक्ति मिलेगी.

क्यों करना पड़ा ऐलान ?

कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार (Bihar) में अक्टूबर-नवंबर (October–November) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) हो सकते हैं. जिसे लेकर सभी पार्टियां जीत पक्की करने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से जनता को लुभाने के लिए योजनाओं का ऐलान कर रही है. वहीं नीतीश कुमार ने 100 यूनिट बिजली फ्री (100 Units of Electricity Free) करने का ऐलान करके एक बड़ा दांव खेल दिया है. इस योजना के ऐलान से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read