Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Assembly Elections: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही हर जगह योगी की डिमांड, प्रत्याशी चाहते है यूपी सीएम करें रैली

मुख्यमंत्री योगी की कहां, कितने कार्यक्रम, सभाएं व रैलियां होंगी. यह सब केंद्रीय कार्यालय तय करेगा. पार्टी सूत्रों की मानें तो अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से सीएम योगी के चुनावी दौरे शुरू हो जाएंगे.

सीएम योगी आदित्यनाथ

Assembly Elections: देश भर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद से ही हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गया है तो इसी बीच भाजपा के फायरब्रांड हिन्दुत्व चेहरा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की हर जगह डिमांड हो रही है. खबर सामने आ रही है कि हर राज्य के भाजपा प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में योगी की रैली जरूर हो. यहां तक की राजस्थान में भी भाजपा के दिग्गज नेता अपने इलाके में योगी का कार्यक्रम कराने के लिए प्रस्ताव को प्रदेश मुख्यालय से लेकर केंद्रीय कार्यालय तक भेज रहे हैं.

बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है. तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है. तो वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगानी राज्यों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों को लेकर मांग बढ़ने की खबर सामने आ रही है. अगर बीजेपी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अगर सबसे अधिक किसी की रैली की डिमांड है तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. जहां बीजेपी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपने प्रत्याशियों को लेकर घोषणा करनी शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर रैली, सभा और कार्यक्रमों की तैयारी के बीच प्रत्याशियों ने योगी की मांग करनी शुरू कर दी है. इस बारे में मध्य प्रदेश में चुनावी व्यवस्था को देख रहे उत्तर प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सबसे अधिक मांग सीएम योगी की रैली और कार्यक्रमों को लेकर आई है.

ये भी पढ़ें- “सभी राज्यों में बनेगी BJP की सरकार”, चुनाव से पहले CM पुष्कर धामी ने किया दावा, बताई ये वजह

केंद्रीय कार्यालय करेगा तय

राजस्थान से भी खबर सामने आई है कि यहां के दिग्गज नेता अपने क्षेत्र में योगी की ही रैली व कार्यक्रम कराना चाहते हैं और इसके लिए प्रस्ताव प्रदेश मुख्यालय से लेकर केंद्रीय कार्यालय तक भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं भाजपा पदाधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री की कहां कितने कार्यक्रम, सभाएं व रैलियां होंगी. यह सब केंद्रीय कार्यालय तय करेगा. पार्टी सूत्रों की मानें तो अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से सीएम योगी के चुनावी दौरे शुरू हो जाएंगे.

3 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

बता दें कि चुनाव आयोग देश के पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव की तारीखों की घोषणा कर चुका है. केवल छत्तीसगढ़ में ही 2 फेस में चुनाव होगा. तो वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में एक फेस में चुनाव होगा. छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. तो वहीं मिजोरम में 7 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों को नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital