Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन पर सीएम धामी ने कहा, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी

50वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए सीएम धामी ने बताया कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं और अवसर मिल सकें. आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ₹500 करोड़ का निवेश किया गया है.

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)

हरिद्वार में 50वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि राज्य की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

इसके अलावा, खिलाड़ियों के लिए 4% आरक्षण और खेल छात्रवृत्ति शुरू की गई है, जिससे 8 साल की उम्र से ही उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. आवासीय खेल कॉलेजों में खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन और खेल किट दी जा रही है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है.

खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे

सीएम धामी ने बताया कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं और अवसर मिल सकें. आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ₹500 करोड़ का निवेश किया गया है, जिसमें नए खेल मैदान, साइक्लिंग ट्रैक, वाटर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण शामिल है.

इस आयोजन को “ग्रीन गेम्स” की थीम पर आयोजित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके. इसके साथ ही, शीतकालीन पर्यटन को भी खेल आयोजनों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन और खेलों का विकास हो सके.


ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने आयोजित की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) की कार्यशाला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital