Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने ऑडी कार और स्कूटी में टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था. हादसे में घायलों दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

Delhi Audi Scooty Accident: दिल्ली में आज सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो लोग बूरी तरह घायल हैं. मंगलवार (18 फरवरी) को जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने एक लाल रंग की ऑडी कार और एक स्कूटी में टक्कर हो गई. इस घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था. हादसे में घायलों दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक कार चला रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा था. दोनों BBA के छात्र हैं. प्रथमदृष्टया धारा 281/125(A) BNS(279/337) के तहत अपराध दर्ज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read