Bharat Express DD Free Dish

23 सितंबर की रात नहीं होगी आम! आसमान में होगा कुछ ऐसा, देख रह जाएंगे हैरान

Autumn Equinox: 23 सितंबर को पृथ्वी पर शरद विषुव की खगोलीय घटना होगी. इस दिन, दिन और रात लगभग बराबर होंगे.

Autumnal equinox on September 23

23 सितंबर को शरद विषुव

Autumn Equinox: 23 सितंबर को धरती पर एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. इस दिन दिन और रात लगभग बराबर होंगे. इसे शरद विषुव या ऑटम इक्वीनॉक्स कहा जाता है. इसके बाद से उत्तरी गोलार्द्ध में रातें धीरे-धीरे लंबी और दिन छोटे होने लगते हैं. भारत समेत कई देशों में इसी समय गुलाबी ठंडक दस्तक देती है.

क्या है शरद विषुव का मतलब?

धरती अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है और सूर्य के चारों ओर घूमती है. सामान्य दिनों में यह झुकाव तय करता है कि किस गोलार्द्ध में दिन लंबे होंगे. लेकिन साल में दो बार 21 मार्च और 23 सितंबर को सूर्य की किरणें सीधे भूमध्य रेखा पर पड़ती हैं. इस वजह से पूरी दुनिया में दिन और रात का समय लगभग बराबर हो जाता है.

क्यों घटता है दिन का समय?

23 सितंबर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर बढ़ता है. उत्तरी हिस्से में उसकी किरणें तिरछी पड़ने लगती हैं. इसका असर यह होता है कि सूरज जल्दी डूबता है और दिन का उजाला कम हो जाता है. रातें लंबी होने लगती हैं और यह सिलसिला दिसंबर तक चलता है, जब साल का सबसे छोटा दिन आता है.

मॉनसून की विदाई

इस समय भारत समेत उत्तरी गोलार्द्ध के देशों में मॉनसून का असर कम होने लगता है. उमस भरे मौसम की जगह हल्की ठंडक महसूस होने लगती है. शरद विषुव के आसपास आने वाली पूर्णिमा को हार्वेस्ट मून कहा जाता है. इस दौरान चांद ज्यादा चमकीला और हल्की लालिमा लिए नजर आता है.

ये भी पढ़ें-ऐसा बदला लेंगे कि रूह कांप जाएगी…, पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी खुली धमकी

क्या सच में दिन-रात बराबर होते हैं?

हालांकि माना जाता है कि इस दिन दिन और रात बिल्कुल 12-12 घंटे के होते हैं, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है. पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को मोड़ देता है. इसी वजह से सूरज क्षितिज पर आने से पहले ही दिखाई देने लगता है और डूबने के बाद भी कुछ देर तक दिखता रहता है. यही कारण है कि इस दिन भी दिन की अवधि रात से कुछ मिनट ज्यादा होती है. खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, वास्तव में दिन और रात बिल्कुल बराबर कुछ दिनों बाद होते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read