पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी खुली धमकी
Pakistan Airstrike In Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर जंग की स्थिति बन रही है. अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान गुस्से में है. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद को जवाबी कार्रवाई की गंभीर चेतावनी दी है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान इस कार्रवाई का उचित जवाब देगा.
जबीउल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया. पाक की तरफ से कुनार में हुए हमले में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हुई, जबकि दो महिलाओं और दो पुरुषों के घायल होने की जानकारी है. उन्होंने दावा किया कि सभी मृतक और घायल स्थानीय नागरिक थे.
पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
मुजाहिद ने मीडिया को बताया कि पक्तिका में भी एक घर और स्थानीय दुकान पर गोलाबारी की गई, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. तालिबान प्रवक्ता ने पाकिस्तान की कार्रवाई को अन्याय बताते हुए कहा कि अफगानिस्तान इस हमले को नजरअंदाज नहीं करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अफगान लोग पाकिस्तान की कार्रवाई का उचित जवाब देंगे.
Pakistan launched airstrikes in northeastern Afghanistan, risking a fresh escalation along the two countries’ troubled border.
And once again the civilians houses targeted and civilians killed incl woman & children@LtGenDPPandey @InsightGL pic.twitter.com/HV5obwugM1
— Agent Binod (@TheAgentBinod) September 21, 2026
पाकिस्तान ने क्या कहा?
वहीं पाकिस्तान ने इस हमले को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई बताया है. इस्लामाबाद ने कहा है कि उसकी सैन्य कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई थी.
गौरतलब है कि पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के ठिकानों को लेकर चिंता जताता रहा है.
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल TTP के लड़ाकों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए किया जा रहा है. इस्लामाबाद का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए इन आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार रखता है.
TTP है टकराव की वजह
दूसरी ओर तालिबान सरकार पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करती रही है. उसका कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाता.
ये भी पढ़ें- सो रहे बेकसूरों पर बरसा दिए बम! रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, और कितना गिरेगा पाकिस्तान?
बता दें कि TTP को लेकर पाकिस्तान और तालिबान सरकार के बीच पहले भी कई बार तनाव बढ़ चुका है. सीमा पर गोलीबारी और अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी और बढ़ी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

