Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या ने बढ़ाया रिकॉर्ड की ओर कदम… बना टूरिस्ट की पहली पसंद, दूसरे नम्बर पर है लक्षद्वीप

रामनवमी पर करीब 40 लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है. इस दिन 20 घंटे मंदिर का पट खुला रहेगा, जबकि आम दिन 14 घंटे ही रामलला के दर्शन होते हैं.

Ayodhya, Ram Mandir

राम मंदिर

Ayodhya: भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होते ही अयोध्या का विश्व में डंका बज रहा है. इसी साल 22 जनवरी को पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की थी और 23 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पट खोल दिए गए थे. इसी के बाद से लाखों की संख्या में रोजाना भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं तो वहीं विदेशी टूरिस्ट के लिए भी अयोध्या पहली पसंद बन गया है. ऐसे में प्राण-प्रतिष्ठा के 2-3 महीने बाद ही अयोध्या ने नया रिकॉर्ड बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है. ट्रैवल एजेंसियों की मानें तो समर वेकेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या का रुख कर रहे हैं. एयरलाइंस बुकिंग से जुड़े ट्रैवल एजेंट्स का दावा है कि अयोध्या पर्यटकों के लिए अब पहली पसंद बन चुका है तो वहीं दूसरे नम्बर पर लक्षद्वीप है.

बता दें कि इस बार भव्य राम मंदिर में विराजमान होने के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है. इस मौके पर अयोध्या में भव्य तरीके से रामलला का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है. जन्म के समय सूर्य की किरणों के जरिये सूर्याभिषे‍क की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं. जन्‍मोत्‍सव पर करीब 40 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है तो वहीं रामनवमी पर रामलला को नई पोशाक पहनाई जाएगी और विशेष श्रृंगार किया जाएगा. साथ ही फल और मेवे का भोग लगाया जाएगा. ट्रस्ट ने इस दिन मंदिर 20 घंटे तक दर्शन पर सहमति दे दी है. जबकि अभी 14 घंटे के लिए ही मंदिर पट खुलता है. बता दें कि रामनवमी 17 अप्रैल को है.

ये भी पढ़ें-कैंसर हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की नेकी, रोजाना खिलाया जाएगा शाकाहारी खाना

अयोध्या के लिए दिख रहा है क्रेज

ट्रैवल एजेंसियों की मानें तो इस बार समर वेकेशन के लिए लोग अयोध्या ही आना चाहते हैं. पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर टेक ऑफ और लैंडिंग का समय दो घंटे बढ़ाया गया है. जबकि अभी यानी वर्तमान समय में अयोध्या एयरपोर्ट पर दिन के समय ही फ्लाइट का आना-जाना है लेकिन बढ़ते एयर ट्रैफिक को देखते हुए इसे हर दिन शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है. तो वहीं एयरलाइंस बुकिंग से जुड़े ट्रैवल एजेंट दिवाकर ने दावा किया है कि अयोध्या में आने के लिए हर दूसरा टूरिस्ट आतुर है और लगातार अयोध्या की जानकारी ले रहा है. ये दावा किया जा रहा है कि इस बार गर्मियों की छुट्टियों के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आ सकते हैं.

लक्षद्वीप जानें को भी आतुर दिख रहे हैं लोग

तो वहीं अय़ोध्या के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक लक्षद्वीप की ओर रुख करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं. एयरलाइंस बुकिंग से जुड़े ट्रैवल एजेंट ने दावा किया है कि लक्षद्वीप के बारे में बड़ी संख्या में लोग जानकारी एकत्र कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में नई एयरलाइंस फ्लाई91 ने गोवा से अगाती एयरपोर्ट (लक्षद्वीप) के लिए उड़ान शुरू की है. इसके एमडी मनोज चाको ने मीडिया को दिए एक बयान में बताया है कि गोवा से अगाती की उनकी हर फ्लाइट फुल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital