Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है.

Ram mandir

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. मंगलवार (23 जनवरी) को सुबह 3 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जिसके बाद भक्तों को छोटे-छोटे ग्रुप में अंदर दर्शन के लिए भेजा जाने लगा.

एक घंटे पहले खोले गए मंदिर के कपाट

दर्शन करने के लिए पहुंची भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए मंदिर के कपाट को एक घंटे पहले ही खोलना पड़ा. रामलला के शयन के लिए दोपहर में 12.30 बजे से लेकर 2 बजे तक मंदिर के कपाट को बंद किया गया था, लेकिन इसे एक घंटे पहले 1 बजे ही खोलना पड़ा. जैसे ही मंदिर के कपाट दोबारा खुले, तो भीड़ बेकाबू होकर अंदर भागने लगी. जिसके बाद भक्तों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर अंदर भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रहे मौजूद

मंदिर में भीड़ को देखते हुए खुद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया.

यह भी पढ़ें- राम से शुरू…जय सियाराम पर खत्म हुआ PM मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, 114 बार लिया राम का नाम, कहीं ये बातें

दोपहर तक ढाई लाख भक्तों ने किया दर्शन

जिला प्रशासन के मुताबिक, मंदिर में दोपहर तक करीब ढाई से तीन लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. भीड़ को देखते हुए 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. बताया जा रहा है कि लखनऊ से अयोध्या चलने वालीं स्पेशल बसों पर रोक लगा दी गई है. भारी भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. जैसे ही भीड़ में कुछ कमी होगी, तो दोबारा बसों का संचालन किया जाएगा.

22 जनवरी को पीएम ने किया था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन कर रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए थे. इस दौरान देश-दुनिया के करीब 8 हजार वीआईपी और वीवीआईपी लोग भी शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital