Bharat Express DD Free Dish

चंदा चोरों का कच्चा चिट्ठा! 80 लाख नकद, डॉलर, चांदी, सिक्के जब्त, टिन्नू यादव से करुणेश पांडेय तक, किससे कितना मिला

Ram mandir Donation case: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट 6 जुलाई को बैठक करेगा. पुलिस ने सात अभियुक्तों से करोड़ों रुपए बरामद किए.

Ram mandir Donation case: राम मंदिर निर्माण के लिए बने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इन दिनों चंदा चोरी विवाद और इस्तीफों के कारण चर्चा में है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट की अहम बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में होगी. पहले यह बैठक 7 जुलाई तय थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले करने का निर्णय लिया गया है.

इस्तीफों पर चर्चा

इस बैठक में ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा. जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. माना जा रहा है कि बैठक में इन इस्तीफों को स्वीकार कर लिया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ट्रस्ट में तीन पद खाली हो जाएंगे, क्योंकि बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के बाद एक पद पहले से रिक्त है.

पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट

अयोध्या चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों से जुड़ी बरामदगी की रिपोर्ट पेश की है. यह रिपोर्ट थाना रामजन्मभूमि में दर्ज केस संख्या 90/26 से संबंधित है. इसमें सात अभियुक्तों से बरामद नकदी और अन्य सामान का विवरण दिया गया है.

  • मनीष कुमार यादव से 2 लाख रुपए नकद मिले.
  • करुणेश पांडेय से 18 लाख 7 हजार रुपए बरामद हुए.
  • अनुकल्प मिश्रा से 16 लाख 82 हजार रुपए मिले.
  • रामशंकर यादव उर्फ टिंकू से 1 लाख रुपए मिले.
  • रमांकर मिश्रा से 7 लाख 32 हजार रुपए, सिक्के और धातु बरामद हुए.
  • लवकुश मिश्रा से 14 लाख 25 हजार रुपए मिले.
  • अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हजार रुपए, 1121 अमेरिकी डॉलर और चांदी जैसी धातु बरामद हुई.

ट्रस्ट के सामने चुनौती

चंदा चोरी विवाद और इस्तीफों के बाद ट्रस्ट के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. बैठक में आगे की रणनीति और खाली पदों को भरने पर चर्चा होगी. चंपत राय, जो विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं, ट्रस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में गिरफ्तार आरोपियों में से 6 एक ही एजेंसी के कर्मचारी, बैंक के कहने पर टीम में हुए थे शामिल

ट्रस्ट का गठन और उद्देश्य

राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन वर्ष 2020 में किया गया था. अब इस्तीफों और विवादों के बीच ट्रस्ट को अपनी व्यवस्था मजबूत करने और पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read