Bageshwar Dham Case: शहडोल/अनिल पाण्डेय: मध्य प्रदेश के शहडोल के रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का इनामी हत्यारा राजकुमार शर्मा भेष बदलकर बागेश्वर धाम में छिपा हुआ था. अमलाई पुलिस ने उसे भंडारे की लाइन से पीछा करके दबोच लिया.
शहडोल के अमलाई में चिकन व्यापारी रज्जन कहार की हत्या कर फरार हुआ 30 हजार का इनामी बदमाश राजकुमार शर्मा बागेश्वर धाम में छिपा हुआ था. अमलाई पुलिस ने तलाशी के दौरान उसे भंडारे की लाइन में थाली पकड़े पहचान लिया. पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया.
क्या है मामला?
मध्य प्रदेश के शहडोल में हुए चर्चित रामपुर गोलीकांड के आरोपी की चालाकी आखिरकार पुलिस की मुस्तैदी के आगे फेल हो गई. चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहा 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजकुमार शर्मा बागेश्वर धाम में अपना हुलिया बदलकर छिपा हुआ था. अमलाई पुलिस की टीम ने उसे बागेश्वर धाम परिसर में आयोजित भंडारे की लाइन से गिरफ्तार कर लिया.
चिकन शॉप संचालक गोली मारकर हत्या (Rajkumar Sharma Shahdol)
यह पूरा मामला अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर का है, जहां बीते 13 जुलाई को चिकन शॉप संचालक रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकुमार शर्मा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस से बचने के लिए वह पहले जटायु धाम गया, फिर मैहर पहुंचा और अंत में अपना भेष बदलकर बागेश्वर धाम आश्रम में छिप गया.
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही (Bageshwar Dham wanted criminal arrested)
पुलिस को जब सटीक सुराग मिला कि आरोपी बागेश्वर धाम में मौजूद है, तो अमलाई पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां दबिश दी. शुरुआती तलाशी में आरोपी हाथ नहीं आया, लेकिन जब पुलिस टीम ने भंडारे वाली जगह पर निगरानी बढ़ाई, तो आरोपी हाथ में थाली लिए खाना खाने की लाइन में खड़ा नजर आया.
पुलिस को देखते ही आरोपी संदिग्ध स्थिति में अपनी खाने की थाली छोड़कर भागने लगा. हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने तुरंत घेराबंदी की और कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर उसे दबोच लिया. शहडोल के एसपी संजय कुमार अग्रवाल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को शहडोल लाया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें-‘धान रोपकर घर लौट रहे थे मजदूर, रास्ते में बिछ गए कफन…!’ ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसे में 8 की मौत, 25 घायल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


