Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टला बड़ा हादसा! TMC नेता के पार्टी दफ्तर में घुसी हाइड्रोलिक मशीन, देखें कैसे पाया गया काबू

दक्षिण 24 परगना के बजबज में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट- संजय


दक्षिण 24 परगना के बजबज इलाके में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. बजबज ट्रंक रोड के किनारे स्थित टीएमसी नेता जाहांगीर खान के पार्टी कार्यालय में अचानक एक विशाल हाइड्रोलिक मशीन घुसी गई. घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. भारी-भरकम मशीन के अचानक इमारत से टकराने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, मशीन बजबज की तरफ से आ रही थी. रास्ते में अचानक उसमें खराबी आ गई और चालक उसका नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद मशीन सीधे सड़क किनारे स्थित उस इमारत की तरफ बढ़ी, जहां जाहांगीर खान का पार्टी कार्यालय है और देखते ही देखते मशीन इमारत के अंदर जा घुसी.

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. जिस इमारत में मशीन घुसी, वहां करीब 10 परिवार रहते हैं. रात के समय अचानक इतनी बड़ी मशीन के बिल्डिंग में घुसने से वहां रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. घबराए परिवार तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर नीचे आ गए.

मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया. बजबज थाने के आईसी और बजबज जांच केंद्र के ओसी की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया. पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आसपास के इलाके में भीड़ को नियंत्रित किया.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकली मशीन

मशीन को इमारत से बाहर निकालना प्रशासन के लिए आसान नहीं था. इसके लिए तत्काल एक दूसरी बड़ी क्रेन की व्यवस्था की गई. पुलिस की निगरानी में करीब एक घंटे तक कोशिश चलती रही. आखिरकार भारी मशीन को इमारत से बाहर निकाल लिया गया.

हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस की मदद से घायल को बजबज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘हमें चाहिए दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन…’, किस आजादी के लिए सोनम वांगचुक ने मांगा देश से साथ?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital