Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ballia News: सपा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में गई जान, अखिलेश यादव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, पार्टी कार्यकर्ता शोकाकुल

Lucknow: अखिलेश ने कहा कि, राजमंगल यादव बहुत सक्रिय पदाधिकारी थे. राजमंगल यादव की मृत्यु उनकी व्यक्तिगत क्षति है.

फोटो क्रेडिट @yadavakhilesh

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैकुंठधाम के पास बलिया के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह स्कूटी से 1090 चौराहे की ओर से बैंकुंठधाम फ्लाईओवर को जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार शव वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना रविवार सुबह हुई है. इस घटना के बाद से ही परिवार सहित सपा पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं सूचना मिलने के तुरंत बाद ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं और दुखी परिवार को सांत्वना दी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक तेज रफ्तार शव वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार राजमंगल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. इस पर राहगीरों की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे. जहां, डाक्टरों ने जांच के बाद राजमंगल यादव को मृत घोषित कर दिया. सपा नेता होने के कारण तेजी से फैली इस खबर से ट्रामा सेंटर में ही सपा नेताओं की भीड़ लगने लगी. बता दें कि राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार इलाके के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहुत करीबी थे.

राजमंगल यादव बलिया से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं. घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर हो गई. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा के तमाम पदाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले व इस घटना पर शोक व्यक्त किया और सांत्वना दी. वहीं पोस्टमार्टम के बाद राजमंगल यादव का शव उनके गृह जनपद ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. तो दूसरी ओर पुलिस ने शव वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Politics: कांग्रेस में प्रियंका गांधी का हुआ प्रमोशन…? प्रमोद तिवारी ने पार्टी के निर्णय पर दी पहली प्रतिक्रिया

अखिलेश ने किया ट्वीट

बता दें कि इस सम्बंध में अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया और कहा है कि, समाजवादी पार्टी बलिया के ज़िला अध्यक्ष राजमंगल यादव का असमय निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे.भावपूर्ण श्रद्धांजलि! तो वहीं पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते परिजनों को सांत्वना देते हुए अखिलेश ने कहा कि, राजमंगल यादव बहुत सक्रिय पदाधिकारी थे. राजमंगल यादव की मृत्यु उनकी व्यक्तिगत क्षति है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital