Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आंख में खून का थक्का, चेहरा सूजा हुआ…बलरामपुर में मासूम पर शिक्षक की बर्बर पिटाई, इलाके में गुस्सा

Balrampur Teacher Beating: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्राथमिक स्कूल के शिक्षक द्वारा 7 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई की घटना ने पूरे इलाके में गुस्सा फैला दिया है. बच्चे की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है जिसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है.

Balrampur Teacher Beating: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में शुक्रवार को एक 7 साल के छात्र को उसके ही शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

क्या है पूरा मामला?

लंच के बाद गणित की क्लास लेने पहुंचे शिक्षक उदय यादव ने छात्र भागीरथी से गिनती सुनाने को कहा. बच्चे से गिनती में छोटी सी गलती हो गई फिर क्या था शिक्षक गुस्से में आ गए. उन्होंने अपना आपा खोते हुए बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे. मारपीट इतनी ज्यादा थी कि बच्चे की आंख में खून का थक्का जम गया और चेहरा सूज गया. डर के कारण बच्चा सिर झुकाने लगा लेकिन शिक्षक ने मारना बंद नहीं किया.

परिजनों की शिकायत

घर पहुंचकर रोते हुए बच्चे ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई. पिता धनंजय यादव ने तुरंत त्रिकुंडा थाने में शिक्षक उदय यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं और घटना वाले दिन भी वे नशे में थे.

लोगों में आक्रोश और मांग

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि इस तरह की हिंसा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर डाल सकती है. लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के संगम विहार तिगरी एक्सटेंशन में आग का कहर, तीन की मौत, दो महिलाएं घायल

अभिभावकों की मांगें

मामले की गंभीरता को देखते हुए कई अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल के माहौल की समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की आंख और चेहरे पर लगी चोटें गंभीर हैं और उसकी निगरानी की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital