Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Barabanki News: 6 बेटियों के 65 वर्षीय पिता ने रचाई 24 साल की युवती से शादी, वायरल हुआ वीडियो

यूपी के बाराबंकी से सामने आया चौंकाने वाला मामला. घरवालों की मर्जी के चलते किया दूसरी विवाह. पहली पत्नी की हो चुकी है मौत.

फोटो-सोशल मीडिया

Barabanki. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. 6 बेटियों के पिता नकछेद ने 24 साल की युवती से विवाद रचा कर स्थानीय लोगों को चौंका दिया है. बता दें कि नकछेद की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उनकी सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि यह विवाह उन्होंने परिवार की सहमति से किया है.

यह पूरा मामला जामिन हुसैनपुर गांव का बताया जा रहा है. जहां 6 बेटियों के पिता व नाती, नवासे और दामाद वाले 65 साल के बुजुर्ग ने अपनी उम्र से 41 साल छोटी युवती के साथ धूमधाम से विवाह रचाया है. यही नहीं अपने दूसरे विवाह के कार्यक्रम में बुजुर्ग नकछेद ने जमकर ठुमके भी लगाए, जिसमें उनकी नई-नवेली दुल्हन ने भी खूब साथ दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रविवार को हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर से हुई है.

इस शादी में करीब 50 बाराती और घराती भी शामिल हुए हैं. बताया जा रहा है नकछेद की दूसरी पत्नी की उम्र उनकी बेटी की उम्र के बराबर है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक नकछेद की पहली पत्नी की मौत के बाद वह अकेले रह गए थे. उनकी बेटियों की शादी भी हो गई थी. इस वजह से काफी परेशान और दुखी रहते थे. इस पर घरवालों ने नकछेद की दूसरी शादी का फैसला लिया और फिर नंदनी से उनकी दूसरी शादी करा दी, जिनकी उम्र 24 साल है.

ये भी पढ़ें-  Delhi Mayor Election: दो कोशिशें नाकाम होने के बाद आज फिर सदन की बैठक, मिल सकता है नया मेयर

दुल्हन के घर वालों को नहीं आपत्ति

मीडिया से बात करते हुए नई-नवेली दुल्हन ने कहा कि उसे कोई एतराज नहीं है नकछेद की उम्र से. वह स्वभाव के बहुत अच्छे हैं. नकछेद के घरवालों ने उनके घरवालों के सामने प्रस्ताव रखा था, जिसे परिवारवालों ने स्वीकार कर लिया. नंदनी ने कहा कि परिवार की जो इच्छा थी उसी के अनुसार हमने शादी की है. इस शादी से मैं खुश हूं. फिलहाल नकछेद के घरवाले इन बातों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने के बजाए. शादी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और नई दुल्हन का स्वागत कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital