Bharat Express DD Free Dish

ओह शिट…ओह शिट! बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली कैप्टन शांभवी के ये थे आखिरी शब्द

Ajit Pawar Death: ओह शिट…ओह सिट. यह बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे. दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को प्लेन क्रैश में मौत हो गई. यह हादसा उनके गृह नगर बारामती में हुआ.

Ajit Pawar Death

Ajit Pawar Death: ओह शिट…ओह सिट. यह बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे. दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को प्लेन क्रैश में मौत हो गई. यह हादसा उनके गृह नगर बारामती में हुआ. हादसे के दौरान उनके साथ दो पर्सनल सिक्योरिटी अधिकारी, सहित कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट मौजूद थी. हादसे में सभी की मौत हो गई.

हादसे से ठीक पहले पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था. कोहरे क वजह से बारामती रनवे की विजिबिलिटी बेहद कम थी. पायलटों ने पहली बार रनवे 11 पर लैंडिंग की पहली असफल कोशिश की. हालांकि उस दौरान उन्हें रनवे दिखाई नहीं दिया था. जिसके बाद पायलटों ने प्लेन को दोबारा ऊपर लिया.

दूसरी बार फिर पायलट ने विमान को रनवे की तरफ लाना शुरू कर दिया. इस बार उन्होंने ATC को बताया कि रनवे दिख रहा है. जिसके बाद उन्होंने दोबारा रनवे पर प्लेन उतारने की कोशिश की.

जमीन से 100 मीटर ऊपर पलट गया विमान

तभी करीब 8 बजकर 43 मिनट पर विमान का संपर्क टूट गया और विमान ने अपनी स्पीड और लोकेशन बताने वाला सिग्नल भेजना बंद कर दिया. जमीन पर पहुंचने से पहले ही विमान पलट गया और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन पर जा गिरा.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेन के जमीन पर गिरते ही 4 से 5 धमाके सुनाई दिये. क्रैश साइट की तरफ से लोगों को आग का गुब्बार दिखाई दिया.

आग बेहद खतरनाक थी

प्लेन क्रैश देख लोग उसकी तरफ दौड़े और लोगों को बचाने की कोशिश की. लेकिन आग इतनी खतरनाक थी कि लोग बचा नहीं पाए.

ग्रामीणों के मुताबिक प्लेन पहले उनके गांव के ऊपर से गुजरा और फिर अचानक नीचे आता दिखा. इसके बाद वह रनवे पर जाकर पलट गया. प्लेन के टुकड़े लोगों के घरों तक उड़कर आ गिरे.

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार प्लेन हादसे में अबतक क्या-क्या पता चला?

अजीत पवार ने हादसे से पहले अपने भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल को फोन किया था. यह जानकारी खुद विधायक पाटिल ने ही दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read