Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार की बुधवार को बारामति में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. इस विमान पर अजित पवार समेत 6 लोग सवार थे. यह हादसा तब हुआ जब विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक जिला परिषद चुनाव को लेकर अजित पवार जनसभा को संबोधित करने के लिए अपने गृह नगर बारामति जा रहे थे.
इस संबंध में अजीत पवार के करीबी लोगों में से एक किरण गुर्जर ने बताया कि इस प्लेन क्रैश में अजित पवार सहित सभी 6 लोगों की मौत हो गई.
हादसे की ये है टाइमलाइन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जिला परिषद चुनाव को लेकर 4 जनसभाओं को संबोधित करने के लिए अपने गृहनगर बारामती के लिए मुंबई से रवाना हुए.
अजित पवार Learjet 45 विमान से 8:44 मिनट पर बारामती के आसमान में थे. जब विमान लैंड करने लगा तभी वह रनवे 11 पर 8:48 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के तुरंत बाद विमान आग का गोला बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 4 से 5 धमाके सुनाई दिए. इस दुर्घटना में सभी सवार 6 लोग मारे गए.
इसकी पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने की. डीजीसीए क मुताबिक विमान में अजित पवार, उनके दो सुरक्षाकर्मी सहित दो चालक दल के सदस्य सवार थे. ये सभी मारे गए हैं.
इस विमान को कैप्टन सुमित कपूर जैसे अनुभवी कैप्टन उड़ा रहे थे. उनको 150000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव था. उनके साथ को पायलट कैप्टन शांभवी पाठक भी थी.
पहली बार लैंडिंग नहीं हो पाई सफल
बताया जा रहा है कि विमान पहली बार लैंड करने की कोशिश की तो सफल नहीं हो पाया. जिसके बाद दोबारा लैंडिंग की कोशिश हुई, तभी विमान रनवे से फिसल गया और धमाके से आग का गोला बन गया.
बारामती विमान यातायात नियंत्रण कक्ष ने हादसे पर अपनी जानकारी दी. जिसके मुताबिक विमान पहली बार 8 बजकर 18 मिनट पर उनसे संपर्क किया. उस समय विमान बारामती से 30 नॉटिकल मील दूर था. पायलट को अपने विवेक से नीचे उतरने की सलाह दी गई. उस समय बारामती एयरपोर्ट की विजिबिलिटी काफी कम थी.
ये भी पढ़ें- अजित पवार ने गंवाई जान…लेकिन इन नेताओं ने हवाई हादसों में दी मौत को मात!
इसके बाद पायलट ने नियंत्रण कक्ष को बताया कि उसे रनवे दिखाई नहीं दे रहा है. इसके बाद विमान आसमान में चक्कर लगाने लगता है. थोड़ी देर बाद जब विमान से संपर्क किया गया तो पायलट ने कहा कि उसे रनवे दिखाई दे रहा है. पहली बार 8 बजकर 43 मिनट पर विमान रनवे पर उतरने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया. दूसरी बार 8 मिनट पर 44 मिनट पर उतरने की कोशिश की. इसी दौरान रनवे 11 के आसपास विमान क्रैश हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




