Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों से पहले धर्मशाला में खालिस्तानी समर्थकों की हिमाक़त, दीवार पर लिखा- खालिस्तान जिंदाबाद, जांच शुरु

Dharamshala: कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सरकारी कार्यालय के बाहर खालिस्तान के समर्थन वाले भित्तिचित्र (ग्रैफिटी) देखे गए.

Dharamshala: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकतें देखने को मिलीं. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (Dharamshala Cricket Stadium) में आयोजित होने वाले वन-डे वर्ल्डकप (World Cup 2023) के मैचों से पहले खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे दीवार पर लिख डाले. स्प्रे पेंट के माध्यम से लिखे ये नारे एक सरकारी विभाग के कार्यालय की दीवारों पर लिखे गए.

पुलिस ने मिटवाया नारा

बता दें कि 7 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट मैचों के लिए विदेशी टीमों और क्रिकेट प्रेमियों का आगमन धर्मशाला में शुरू हो गया है. ऐसे में ठीक वर्ल्ड कप मैचों से पहले खालिस्तान समर्थक की ये हरकतें बताती हैं कि वे एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. धर्मशाला पुलिस ने खालिस्तान समर्थकों की इस नापाक हरकते पर मामला दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं दीवारों पर लिखे इस नारे को पुलिस के बड़े अधिकारियों की उपस्थिति में मिटा डाला गया. कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सरकारी कार्यालय के बाहर खालिस्तान के भित्तिचित्र(ग्रैफिटी) देखे गए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारे को हटाने के लिए दीवार पर पेंट करा दिया, धर्मशाला पुलिस मामले की जांच कर रही है.

काले रंग से लिखा नारा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धर्मशाला में जल शक्ति विभाग के कार्यालय की दीवारो पर काले रंग के स्प्रे पेंट से कुछ अराजक तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख डाला. स्थानीय व्यक्ति द्वारा दीवार पर लिखे इस नारे की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद जिले के एसपी वीर बहादुर और एसपी हितेश लखनपाल धर्मशाला पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद नारे को मिटाया गया और मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई.

इसे भी पढ़ें: MP Election: कमलनाथ समेत ये दिग्गज नेता ठोकेंगे चुनावी ताल, 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस

पुलिस ने अराजक तत्वों की पहचान के लिए विभागों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करनी शुरु कर दी है. तपोवन स्थित विधानसभा परिसर की दीवारों पर भी कुछ अराजक तत्वों द्वारा खालिस्तानी समर्थन में नारे लिखे गए. इसके अलावा वहां पर झंडा लगा दिया गया. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था. वर्ल्ड कप के मैचों से ठीक पहले इस तरह की घटना ने पुलिस प्रशासन के अलावा देश की सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ा दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital