Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में चुनाव आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय को 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की और उन्हें 24 घंटे के लिए सभी प्रचार अभियानों से प्रतिबंधित कर दिया.

भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय

भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय

बंगाल चुनाव 2024: भारत के चुनाव आयोग ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल के तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में उनकी अभद्र टिप्पणी के बाद उन्हें 24 घंटे के लिए सभी प्रचार करने से रोक दिया है. उनके चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक 21 मई को शाम 5 बजे शुरू होगी. इस इस मामलें पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने 16 मई को चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 17 मई को गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा

आयोग ने इस तथ्य पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसे घृणित शब्द श्री अभिजीत गंगोपाध्याय की शैक्षिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि के किसी व्यक्ति से आए हैं और इसलिए वे संदेह के किसी भी लाभ के हकदार नहीं हैं. और जबकि, श्री अभिजीत गंगोपाध्याय के शब्दों में, उन्होंने पश्चिम बंगाल राज्य को नुकसान और बदनामी पहुंचाई है, जहां महिलाओं के सम्मान की एक विशिष्ट परंपरा है

अभिजीत गंगोपाध्याय ने क्या टिप्पणी की थी

15 मई को गंगोपाध्याय ने हल्दिया में एक सार्वजनिक बैठक में बांग्ला में कहा था, ममता बनर्जी, आप कितने में बिक रही हैं? आपका रेट 10 लाख है, क्यों? क्योंकि आप अपना मेकअप के या सेठ से करवा रही हैं? क्या ममता बनर्जी भी एक महिला हैं? मैं कभी-कभी सोचता रहता हूं.

EC ने भेजा था अभिजीत गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस

बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय की इस अभद्र टिप्पणी को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अभिजीत पर कार्रवाई की मांग की थी. हालांकि, अभिजीत गंगोपाध्याय के इस बयान को लेकर चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जहां पर उनकी ये टिप्पणियां आदर्श आचार संहिता के नियमों और 1 मार्च, 2024 की चुनाव आयोग का उल्लंघन करने वाली पाई गईं थी. हालांकि, इस मामले में चुनाव आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय से 20 मई तक जवाब मांगा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital