देश

Bharat Bandh: देश के कई हिस्सों में भारत बंद का असर, नहीं खुले बाजार, सड़कें हुईं जाम, विपक्षी दलों ने दिया समर्थन

Bharat Bandh Photos Update: सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में कोटा लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ आज दलित-आदिवासी संगठनों ने ‘भारत बंद’ बुलाया. राजस्थान, बिहार और झारखंड में इसका खासा असर दिखा. वहीं, यूपी में विपक्षी दलों- सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदर्शन का समर्थन किया. मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाजार बंद कराने पर दुकानदारों की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई. पुलिस ने मामला शांत कराया.

बंद के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने राहगीरों से मारपीट भी की. बिहार के गोपालगंज में प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस जलाने की कोशिश की. उस बस में 20 बच्चे सवार थे. इस मामले पर SP स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर एक-एक व्यक्ति पर नामजद FIR कर कार्रवाई की जाएगी.

बिहार में स्कूली बच्चों की बस को आग लगाने की कोशिश की गई

बिहार: भारत बंद का सबसे ज्यादा असर दिखा

बिहार में भारत बंद का बड़ा असर देखने को मिला. निचली जातियों के लोग सड़कों पर उतरे. कई स्थानों पर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया. बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई. पुलिस ने डंडे मारे. बयान में पटना पुलिस के अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे थे. उत्पात मचाने वालों पर लाठीचार्ज हुआ.

बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिखा. वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया.
हाजीपुर में भारत बंद के दौरान भीम आर्मी और एससी-एसटी मोर्चे के लोग सड़कों पर उतरे.

SDM को होना पड़ा लाठीचार्ज का शिकार

भारत बंद के दौरान मचे उत्पात को काबू करने के लिए पटना पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इस दौरान गलती से पुलिसकर्मी का डंडा एसडीएम को लग गया. ये घटना कैमरे में कैद हो गई.

पटना में पुलिसकर्मी ने गलती से SDM पर लाठी चला दी. इसी तरह एक जगह प्रदर्शनकारियों ने एसपी को पीट दिया.

यूपी: विपक्षी दलों ने दिया बंद को समर्थन

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम तथा बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद को समर्थन देते हुए कहा कि हमें दलितों-आदिवासियों के हक की आवाज उठानी है. हालांकि, ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से होना चाहिए. उनका बयान आने से पहले कई संगठनों ने बुधवार को 14 घंटे का भारत बंद बुलाया. नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गनाइजेशन (NACDAOR) ने इसे दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है.

यूपी के दो पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम तथा समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने भारत बंद को लेकर कहा कि ऐसे जन आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं. आरक्षण के मुद्दे पर सपा आंदोलनकारियों को समर्थन देती है.

उत्तर भारत के कई शहरों में भारत बंद का अच्छा-खासा असर दिखा.
भारत बंद समर्थकों ने झारखंड में कई हाईवे पर जाम लगाया, गिरिडीह में ट्रेनें रोकी गईं, हजारीबाग में राहगीरों को पीटा.
भारत बंद के दौरान कई राज्यों में ऐसे प्रदर्शन हुए, कहीं सड़कें जाम हो गईं तो कहीं बाजार पूरी तरह बंद करा दिए गए.
आरक्षण के मुद्दे पर यूपी में भारत बंद को सपा, बसपा, असपा का समर्थन मिला.
भारत बंद समर्थकों ने हजारीबाग में राहगीरों को पीटा. जबरन दुकानें बंद कराई गईं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago