देश

Bharat Express 1st Anniversary: सत्य, साहस और समर्पण के साथ आसमान की ऊंचाइयों पर भारत एक्सप्रेस

Bharat Express 1st Anniversary: आज यानी 1 फ़रवरी 2024 को भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क अपने बेमिसाल 1 साल पूरा कर चुका है. पिछले साल 2023 को आज के दिन ही इस न्यूज़ नेटवर्क की नीव इसके चेयरमैन और CMD उपेंद्र राय ने रखी थी. भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल ने इतने कम समय में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है.

देशभर में और समस्त मीडिया जगत में अपने विज़न- सत्य, साहस और समर्पण के साथ चैनल को एक नया आयाम दिया है. चेयरमैन उपेंद्र राय ने और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के डायरेक्टर-ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने अपने अनुभव और कार्यक्षमता के बल पर चैनल को एक नयी दिशा दी है. फलस्वरूप यह नवोदित चैनल देश के उभरते हुए चैनल के रूप में लोगों के दिलों में राज करने लगा है.

  • फोटो- फर्स्ट ​एनिवर्सरी के मौके पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय से मिलने कई हस्तियां आईं.

 

इस बात में भी दम है कि भारत एक्सप्रेस के लिए बीते एक साल के सफर के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन उम्मीद और भरोसे की बुनियाद पर साहस के साथ बुलंदी की ये इमारत हर दिन बुलंद होती चली गई. अगर बात करे इवेंट की या फिर बड़ी खबरों की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाने की तो ‘भारत एक्सप्रेस’ हमेशा से ही अपने अलग सोच और जज्बे के साथ अपने विजन सत्य, साहस, और समर्पण के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिखाते हुए सामने आया.

बात अगर हम G 20 शिखर सम्मेलन की करें तब भी भारत एक्सप्रेस खबरों की दुनिया में ऊंचाई के एवरेस्ट पर हमेशा अपना परचम लहराता रहा और अपने साहस को चरितार्थ करता रहा.

  • फोटो— भारत एक्सप्रेस की फर्स्ट ​एनिवर्सरी का सेलिब्रेशन. चेयरमैन उपेंद्र राय के साथ मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय

 

भारतीय मीडिया जगत में ‘भारत एक्सप्रेस’ ने अपने अलग सोच और अपनी अलग भंगिमा के चलते, खबरों की प्रस्तुति की नई धज के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई है, जिसका नतीजा रहा कि महज एक साल के अंदर ही भारतीय जनता पार्टी के दीवाली मिलन के समारोह के मौके पर भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय न सिर्फ पहली कतार में नजर आए बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका अभिवादन भी स्वीकार किया.

अगर बात करें अयोध्या मुद्दे की तब भी तो पूरे देश में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने अन्य दूसरे चैनलों से पहले एक राष्ट्र व्यापी सर्वे कराया और 2024 में जनता के मूड को समझने की कोशिश भी की,जिसे काफ़ी सराहा गया. जनता की खबरों और जनता से जुड़े मुद्दों के साथ ‘भारत एक्सप्रेस’ हमेशा जनता के बीच खड़ा रहा है.

  • फोटो— भारत एक्सप्रेस की फर्स्ट ​एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस मुख्यालय में ऐसे मनी पहली वर्षगांठ, चेयरमैन उपेन्द्र राय ने दिया संबोधन

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

45 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

59 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago