Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को किया गया सम्मानित

राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे बताया गया कि महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में ‘जाणता राजा’ का बुद्धिमान राजा अर्थ होता है.”

upendra rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

दिव्य प्रेम सेवा मिशन और संस्कृति विभाग, यूपी द्वारा लखनऊ के जनेश्वर पार्क में आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे.

‘जाणता राजा’ के समापन कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए. इसके अलावा कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत कई गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समापन कार्यक्रम में उस अवसर का जिक्र किया, जब उन्होंने मुंबई में 2005 में पहली बार ‘जाणता राजा’ का मंचन देखा था. उन्होंने कहा, “तब हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन था. जिस दिन मैंने ‘जाणता राजा’ का मंचन मुंबई में देखा था, उसके ठीक दूसरे दिन ही मुझे हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर घोषणा की गई.”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे बताया गया कि महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में ‘जाणता राजा’ का अर्थ होता है बुद्धिमान राजा, और भारत में जब बुद्धिमान राजाओं का जिक्र आएगा तो छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम भला कोई कैसे भूल सकता है. इस लोकनाट्य के जरिए हमें एक आदर्श शासक का स्वरूप भी देखने को मिलता है. इसके जरिए हमें छत्रपति के हिंदवी स्वराज का वह सपना भी दिखता है. लेकिन साथ ही साथ उनके राज्य में रामराज्य की झलक भी दिखती है.”

हिंदवी स्वराज के स्थापना के 350वें वर्ष के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन 26 अक्टूबर से किया गया और इसका समापन मंगलवार (31 अक्टूबर) को हुआ. अब तक विश्व भर में इसका लगभग 1200 बार मंचन किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital