Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा को चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं.

upendra Rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय व कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा को आगामी 1 फरवरी को दिल्ली में लॉन्च होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.

‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय बुधवार को रायपुर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ ग्रुप एडिटर व डायरेक्टर सुदेश तिवारी भी मौजूद रहे. रायपुर एयरपोर्ट पर भारत एक्सप्रेस की स्थानीय टीम व स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा व कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का स्वागत किया.

upendra Rai

इसके पहले, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी और उन्हें अपकमिंग न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट किया था. साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सीएम को न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया था.

upendra Rai

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन से भी मुलाकात की थी और उन्हें जल्द ही लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की थी और उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. वहीं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.

upendra Rai

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital