गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय
News next 2023 programme: ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के News Next 2023 कार्यक्रम का आयोजन नोएडा के Radisson Blu होटल में किया गया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने शिरकत की. उन्हें न्यूज़ नेक्स्ट के 12वें एडिशन में बतौर पावर स्पीकर आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ” आज के समय में जो लोगों की जरूरत है उसके अनुसार हम खबर नहीं पहुंचा रहे हैं. हम बंधे हुए हैं. हम अपने रेवेन्यू को लेकर चिंतित रहते हैं.”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक कहानी सुनाई. उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे अमेरिका और क्यूबा के बीच एक अखबार की वजह से युद्ध हुआ. उपेंद्र राय ने कहा कि खबरें किस तरह से हमारी जिंदगी बदल देती हैं, इस पर ध्यान देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि टीआरपी की होड़ में हम तमाम जरूरी चीजों को अनदेखा कर देते हैं. न्यूज चैनल तो खोल लेते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं देते. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने रियल स्टेट की सच्चाई भी बताई, साथ ही एयर इंडिया के घोटाले के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ लोग एजेंडा सेट करते हैं.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि क्या हमारी पत्रकारिता किसी के जीवन में सुख लेकर आ रही है? क्या हमारी पत्रकारिता से किसी के जीवन में कोई पुण्य फलित हो रहा है? क्या हमारी पत्रकारिता किसी के चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान बिखेरने की ताकत रखती है तो मैं कहता हूं कि हां रखती है. लेकिन इसका दूसरा पक्ष भी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीवी पर चलने वाले सीरियलों ने मध्यम वर्ग के सपनों को परवान दिया. लोगों को पहने-ओढ़ने का सहूर सिखाया. ठीक वैसे ही सोशल मीडिया ने फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को, रिक्शा चलाने वाले को, सभागार में बैठे लोगों को एक मंच तो दिया ही है. उन्होंने कहा कि मीडिया एक मिशन के रूप में हमारे जीवन में आया था, लेकिन इस मिशन के गुनहगार हम सभी हैं.
बता दें कि ‘एक्सचेंज4मीडिया’ हर साल अपनी वार्षिक मीडिया समिट ‘न्यूजनेक्स्ट’ का आयोजन करता है. इस साल ये 12वां एडिशन है. कार्यक्रम के लिए नोएडा के होटल रैडिसन ब्लू में शानदार इंतजाम किए गए हैं. इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी मेहमान शिरकत कर रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान न्यूज चैनल के दिग्गज, मीडिया एक्सपर्ट्स, एडवर्टाइजर्स, ब्रैंड मार्केटर्स, शिक्षाविद् और ग्लोबल मीडिया से जुड़े कई लीडर्स एक मंच पर जुटे. कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मेहमानों ने टीवी न्यूज के भविष्य समेत इससे जुड़े तमाम पहलुओं पर अपना विचार रखा. बताते चलें कि हाल ही में भारत एक्सप्रेस के एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह अवार्ड ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…