भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पर आज फिर एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन दिखाया जाएगा.
Bharat Express Super Exclusive: भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल आज रात 8 बजे एक सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन “ऑपरेशन पूर्व नौकरशाह का खेल!” प्रसारित करेगा. यह प्रोग्राम यूनिटेक (Unitech Sting Operation) में चल रहे घोटाले और ग्राहकों की गाढ़ी कमाई की लूट से पर्दा उठाएगा. पूर्व नौकरशाहों की तानाशाही और अदालतों की अनदेखी के चलते ग्राहकों के साथ अक्सर खिलवाड़ हो रहा है.
न्यूज चैनल के प्रोमो में बताया गया कि यूनिटेक में पूर्व नौकरशाहों की ओर से लिए गए विवादित फैसले और जोर-आजमाइश ने ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचाया है. यह कंपनी न्यायालय के निर्देशों को भी दरकिनार कर रही है, जिससे निवेशकों की मेहनत की कमाई पर संकट मंडरा रहा है.

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का ऑपरेशन (Bharat Express Sting Operation) यूनिटेक के पूर्व नौकरशाह के कारनामों की पड़ताल करेगा और सच्चाई सामने लाएगा.
यहां देख सकते हैं TV पर लाइव
भारत एक्सप्रेस को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है. यह चैनल डिश टीवी (चैनल 69), डी2एच (671), टाटा स्काई (753), एयरटेल (535), सन डायरेक्ट (327), डिश होम (495), डेन (314), हथवे (214), जी5 (308), आईसीएच (168), बिहार (314), मुंबई (317), एचआईटीएस (806), डीडी फ्री डिश (315), और आरएम (101) जैसे प्रमुख केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध है.
ग्राहकों के हित में बड़ा कदम
यह शो ग्राहकों के हितों की रक्षा और यूनिटेक में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है. यह खुलासा (Investigative Report) देशभर में चर्चा का विषय बनेगा. दर्शकों से अपील की गई है कि वे आज रात 8 बजे अपने नजदीकी केबल या डीटीएच पर भारत एक्सप्रेस को ट्यून करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

