Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय बनेंगे शेखावाटी विवि के मुख्य अतिथि; युवाओं को देंगे आत्मनिर्भरता का मंत्र

CMD Upendrra Rai Shekhawati University: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 29 मार्च 2026 को “आत्मनिर्भर शेखावाटी” विषय पर विचार संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

CMD Upendrra Rai Shekhawati University

CMD Upendrra Rai Shekhawati University: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 29 मार्च 2026 को “आत्मनिर्भर शेखावाटी” विषय पर विचार संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने पत्र जारी कर बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. संगोष्ठी का उद्देश्य देश के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का रोडमैप तैयार करना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की योजना बनाना है.

विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं 575 महाविद्यालय

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं जिलों में स्थित करीब 575 महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जहां लगभग साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. विश्वविद्यालय विभिन्न संकायों में स्नातकोत्तर स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली के तहत शिक्षण कार्य संचालित कर रहा है.

शेखावाटी क्षेत्र के योगदान पर की जाएगी चर्चा

कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत-2047” के लक्ष्य को हासिल करने में शेखावाटी क्षेत्र के योगदान पर भी चर्चा की जाएगी. इसमें देशभर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, भामाशाह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल होंगे. साथ ही, क्षेत्र के स्टार्टअप, नवाचार, हस्तशिल्प और नए उद्योगों पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा.

इसके अलावा, विश्वविद्यालय 28 मार्च 2026 को अपना षष्ठम दीक्षांत समारोह भी आयोजित करेगा, जिसकी अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे. इसी दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें- रामनगरी में अग्नि तांडव! सरयू तट पर धू-धू कर जला महायज्ञ का पंडाल, अयोध्या में मची भगदड़

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय से अनुरोध किया है कि वे 29 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले इस विशेष समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read