भारत के समुद्री इतिहास में नया अध्याय
Indigenous Ship Launch: 9 सितंबर 2026 को कोलकाता के ऋषि बंकिम शिपयार्ड में भारत का पहला स्वदेशी ‘MoES ओशन रिसर्च वेसल’ लॉन्च होने जा रहा है. यह पोत पूरी तरह भारतीय इंजीनियरिंग और डिजाइन का नतीजा है.
दिग्गजों की मौजूदगी से ऐतिहासिक पल होगा खास
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और MoES सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार शामिल रहेंगे. उनकी उपस्थिति इस ऐतिहासिक पल को और खास बनाएगी.
मेक इन इंडिया को मिलेगी नई ताकत
यह जहाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ सोच को मजबूत करेगा. 2028 तक यह पूरी तरह संचालन में आ जाएगा.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर पर BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’, जानें क्या होगा खास?
समुद्री विज्ञान में भारत रचेगा इतिहास
इस पोत के जरिए भारत समुद्री विज्ञान, महासागर अनुसंधान और जहाजरानी में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा. यह कदम देश की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




