Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुरुग्राम में पकड़ा गया ‘विदेशी’ नकली दवाइयों का जखीरा! जानें इटली से आए इन इंजेक्शनों का क्या है दिल्ली कनेक्शन?

Gurugram drug raid: हरियाणा के गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख की नकली दवाइयां बरामद की है. यह दवाइयां मुनाफे के चलते दिल्ली में सप्लाई की जानी थी. लेकिन इससे पहले ही गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग मे रेड मार दी और गाड़ी सहित ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Gurugram raid news

Drug control raid Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में नकली दवाइयों की सप्लाई को लेकर एक बहुत गंभीर मामला सामने आया है. दिल्ली ड्रग कंट्रोल विभाग ने 70 लाख की नकली दवाइयां बरामद की है. यह दवाईयां इटली से इंपोर्ट कर भारत लाई गई थी जो कि दिल्ली में सप्लाई की जानी थी . इससे पहले ही गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल पुलिस विभाग ने सूचना मिलते ही रेड मार दी गाड़ी सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. फिल्हाल घटनी की जांच जारी है. चलिए जानते है पूरा मामला:

नकली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

हरियाणा के गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 70 लाख रुपये के प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए. जानकारी के अनुसार, यह इंजेक्शन इटली से भारत में इंपोर्ट कर लाया गया था और इसे दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी थी. बताया जा रहा है कि यह दवा शुगर कंट्रोल और वजन कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन भारत में इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है (illegal import medicines India)

मामले की जांच जारी

ड्रग विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और तुरंत छापा मारा गया. कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद (fake medicines)हुईं. इस दौरान गाड़ी सहित ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है (drug supplier arrested). अधिकारियों ने दवाइयों के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया है.

फिलहाल पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:‘अन्याय के खिलाफ खड़े होने की शक्ति हैं परशुराम’: जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- उनके पराक्रम से मिलेगा नया आत्मविश्वास

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital