होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) इस समय पंजाब में है. यहां राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही पंजाब पुलिस के संपर्क में थी. इसी बीच मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली. होशियारपुर के दसूहा में एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और उनके गले लग गया. जिस समय यह शख्स राहुल गांधी के पास पहुंचा, उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं मौजूद थे.
राहुल गांधी के करीब आते ही सुरक्षाकर्मी और नेता हरकत में आए और तुरंत उस शख्स को राहुल गांधी से दूर किया गया. इस घटना के बाद पंजाब में राहुल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा में यह शख्स राहुल गांधी के नजदीक कैसे पहुंच गया.
पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पार्टी गृह मंत्री अमित शाह को दो पत्र भी लिख चुकी है. कांग्रेस ने चिट्ठी में लिखा था, “सीआरपीएफ की ओर से प्रतिक्रिया आई है जिसके खिलाफ हम चिंता जता रहे हैं. यह अस्वीकार्य है, क्योंकि इससे यह मुद्दा हल नहीं होगा.” इससे पहले, एक पत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया था. जिस पर राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना था कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशा0निर्देशों का उल्लंघन किया है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा के राहुल की सुरक्षा को लेकर ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में लिखा था, “ऐसे कई उदाहरण हैं जहां अज्ञात लोग राहुल गांधी के बहुत नजदीक आ गए, उसके वीडियो और फोटोग्राफिक सबूत साझा किए जा सकते हैं.” उस दौरान पार्टी ने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस की खुफिया इकाई के कर्मियों ने यात्रा में घुसपैठ की थी और इस पर शिकायत भी दर्ज की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…