Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

स्वामी प्रसाद मौर्या को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक, जारी किया यूपी सरकार को नोटिस

संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या सहित पांच लोगों के खिलाफ दीपक कुमार स्वर्णकार ने मामला दर्ज कराया था. दीपक कुमार स्वर्णकार की मानें तो संघमित्रा मौर्य से उनकी शादी हुई है जिसे वो नकार रही हैं.

Swami Prasad Maurya

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या से जुड़े वैवाहिक मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने इस मामले में चल रही आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दिया है. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है.

स्वामी प्रसाद मौर्या पर लगे हैं ये आरोप

संघमित्रा मौर्या ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की थी. स्वामी प्रसाद मौर्य पर कथित रूप से अपनी बेटी संघमित्रा की बिना तलाक दूसरी शादी कराने, मारपीट व गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी व साजिश रचने का आरोप है.

2019 में दीपक ने संघमित्रा से की थी शादी

इस मामले में पीड़ित दीपक कुमार स्वर्णकार का कहना है कि 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा से उसने घर पर शादी की थी. आरोप यह भी है कि दीपक कुमार स्वर्णकार और संघमित्रा दोनों 2016 से लिव-इन- रिलेशन में रह रहे थे. संघमित्रा ने 2019 के चुनाव में शपथपत्र देकर खुद को अविवाहित बताया, जबकि बाद में वादी को पता चला कि संघमित्रा का मई 2021 में तलाक हुआ था.

यह भी पढ़ें- यासीन मलिक को फांसी दिए जाने की मांग वाली याचिका पर 15 सितंबर को हाई कोर्ट करेगा सुनवाई, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

बता दें कि संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या सहित पांच लोगों के खिलाफ दीपक कुमार स्वर्णकार ने मामला दर्ज कराया था. दीपक कुमार स्वर्णकार की मानें तो संघमित्रा मौर्य से उनकी शादी हुई है जिसे वो नकार रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital