देश

Bihar: मोतिहारी में ईंट-भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले में बड़ा हादसा घटित हुआ है. जहां रामगढ़वा के नरीलगिरी में ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट हो गया. ईंट भट्ठा की चिमनी में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत की खबर है. मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है. इस हादसे में 16 लोगों का गंभीर स्थिति में रक्सौल में इलाज चल रहा है.

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर मौजूद है. घायलों की स्थिति भी बेहद गंभीर बताई जा रही है. आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट की आवाज़ काफी दूर तक गई थी. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है. मरने वालों में 4 स्थानीय लोग थे और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है.

ये भी पढ़ें- Weather Today: दिल्ली में ठंड का कहर, कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानिए अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

50 से 60 लोग काम कर रहे थे

एक घायल व्यक्ति ने बताया कि ईट चिमनी भट्टा में 50 से 60 लोग काम कर रहे थे. अचानक हुए इस धमाके में वहां मौजूद कई लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है. कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.  कई की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों  को निकालने में जुट गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो ईट भट्टा में चिमनी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ. जिसके बाद चिमनी टूटकर नीचे गिर गई चिमनी गिरने से वहां मौजूद कई मजदूर दब गए. स्थानीय लोगों की मदद से 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से मैं व्यथित हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. PMNRF की ओर से 2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिया जाएगा. वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

12 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

32 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago