Bharat Express DD Free Dish

बिहार कैबिनेट पर अमित शाह की ‘फाइनल मुहर’! दिल्ली में आज सम्राट चौधरी के साथ ‘चाणक्य’ की बैठक में किसका कटेगा पत्ता?

बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर सम्राट चौधरी आज दिल्ली में अमित शाह से अहम बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक 15-15 फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है, 6 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी…

Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार अब अपनी पूरी रफ़्तार पकड़ने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक करेंगे.

दरअसल 15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद यह सम्राट चौधरी का सबसे महत्वपूर्ण दिल्ली दौरा है, जहाँ बिहार मंत्रिमंडल की उस ‘फाइनल लिस्ट’ पर मुहर लगेगी, जिसका इंतज़ार पूरे सूबे को है. शनिवार को नीतीश कुमार के साथ हुई ‘सीक्रेट’ बैठक के बाद सम्राट चौधरी मंत्रियों के नामों का लिफाफा लेकर दिल्ली पहुँचे हैं.

विभागों के बंटवारे का पेच होगा खत्म?(Bihar Cabinet Expansion)

वर्तमान में बिहार सरकार केवल तीन कंधों पर टिकी है-सीएम सम्राट चौधरी (जो खुद 29 विभाग संभाल रहे हैं) और दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव. आज की बैठक में अमित शाह के साथ संभावित मंत्रियों के नामों और उनके विभागों पर अंतिम चर्चा होगी. माना जा रहा है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही 6 मई को पटना में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.

15-15 का फॉर्मूला और ‘युवा’ जोश पर दांव

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू के बीच ’15-15′ का फॉर्मूला तय हुआ है, यानी दोनों प्रमुख दलों के 15-15 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस बार सम्राट चौधरी की टीम में पुराने दिग्गजों के साथ-साथ नए और युवा चेहरों की बड़ी खेप देखने को मिल सकती है.

साथ ही, बीजेपी के छोटे सहयोगियों (चिराग पासवान की LJP-R, जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM) को भी सम्मानजनक जगह देने की तैयारी है.

‘जातिगत’ संतुलन और महिलाओं को तरजीह

अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा जाएगा. मंत्रिमंडल में पिछड़े, अति-पिछड़े और दलित समुदायों को तगड़ा प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ महिला मंत्रियों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष फोकस है. बीजेपी नेतृत्व चाहता है कि यह कैबिनेट केवल सरकार न चलाए, बल्कि बिहार के हर वर्ग को यह संदेश दे कि यह उनकी अपनी सरकार है.

ये भी पढ़ें-IPL 2026: चेपॉक में टूटा मुंबई का गुरूर, हार के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या; क्या अब खत्म हो गया MI का सफर?

6 मई को ‘मंगल’ या ‘दंगल’?

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet Expansion 2026) की टाइमिंग बेहद सधी हुई है. 4 मई को पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. माना जा रहा है कि उन नतीजों के उत्साह के बीच, 6 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराकर बीजेपी राज्य में अपनी नई राजनीतिक पारी का जोरदार आगाज करना चाहती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read