Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: भाजपा ने तेजस्वी-राहुल को बताया ‘कलयुग का रावण’, राजद का पलटवार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा से पहले भाजपा और राजद के बीच सोशल मीडिया पर रावण को लेकर तीखी बयानबाजी हो रही है. भाजपा ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को ‘कलयुग का रावण’ बताया.

rahul gandhi

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की अगले सप्ताह तिथियों की घोषणा होने की उम्मीद है. इससे पहले बिहार के लोग आज विजयादशमी का पर्व मना रहे हैं. इस बीच, भाजपा और राजद के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. भाजपा ने जहां राजद के नेता तेजस्वी यादव को कलयुग का रावण बताया है, वहीं राजद 20 साल के नीतीश कुमार की सरकार को रावण जैसा अहंकारी बताते हुए इसके अंत करने की बात कर रहा है. बिहार भाजपा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्टर पोस्ट किया है.

चुनावी जंग में रावण की एंट्री

इस पोस्टर के साथ लिखा है, “मातृ शक्ति के अपमान का प्रतीक रावण आज भी मौजूद है, बस चेहरा बदल गया है. जनता अपने मत से इस रावण का अंत तय करेगी.” पोस्टर में एक तरफ जहां त्रेता युग के रावण की फोटो लगी है, वहीं कैप्शन में लिखा गया है, “जिसने मां जानकी का अपहरण किया, उनका अपमान किया.” दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तस्वीर उकेरी गई है, साथ ही लिखा गया है, “कलयुग के रावण.” कैप्शन में लिखा गया है, “जिनके मंच से पीएम की दिवंगत मां को अपशब्द कहा गया.”

दोनों दलों ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

इधर, राजद ने भी सोशल मीडिया से भाजपा पर तीखा हमला बोला है. राजद ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें रावण को जलाया जा रहा है. इस वीडियो में बिहार में तेजस्वी सरकार आने का दावा किया गया है. इस वीडियो के साथ लिखा गया है, “अफसरशाही, अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे सरकारी प्रचार के रावण का होगा अंत. बिहार में जन कल्याण, नौकरी और रोजगार का शुभारंभ होगा तुरंत जब बनेगी तेजस्वी सरकार. जनहित को समर्पित जन सरोकार वाली तेजस्वी सरकार.”

उल्लेखनीय है कि चुनाव के मद्देनजर सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. इस क्रम में सभी मतदाताओं को आकर्षित करने को लेकर एक-दूसरे से बेहतर साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दहन से पहले ‘दारू’ की भेंट चढ़ गया रावण, नशे में धुत्त युवक-युवती ने फूंका पुलता

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital