Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दहन से पहले ‘दारू’ की भेंट चढ़ गया रावण, नशे में धुत्त युवक-युवती ने फूंका पुलता

Vijayadashami 2025: नवरात्र के 9 दिनों के बाद सभी को दशहरा का इंतजार था कि रावण का दहन होगा लेकिन भोपाल में सुबह के 6 बजे ही कुछ लोगों ने रावण को फूक दिया. जानिए क्या है पूरा मामला?

Bhopal Bagmugaliya Ravan Dahan Vijayadashami Dussehra

दशहरा की धूम से पहले ही कांड

Vijayadashami 2025: विजयादशमी का पावन पर्व पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शहर के बाग मुगालिया मैदान में शाम को हजारों लोगों की भीड़ के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन होना था. हालांकि, तड़के सुबह करीब 6 बजे कुछ अज्ञात तत्वों ने पुतले को जलाकर राख कर दिया. घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है. वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

जानकारी के विजयदशमी (Bhopal Vijayadashami 2025) से पहले मुताबिक, एक लाल रंग की स्विफ्ट कार से आए कुछ नशे में धुत युवक-युवतियों ने इस घटना को अंजाम दिया. उसके बाद वह चिल्लाते हुए मौके से फरार हो गए. इस वाकये ने न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुतले को जलाकर राख कर दिया (Vijayadashami Ravan Dahan)

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, दशहरा उत्सव के लिए ग्राउंड में रावण का विशाल पुतला तैयार कर खड़ा किया गया था. लेकिन, दहन के निर्धारित समय से पहले ही कुछ कार सवार युवक और युवती नशे की हालत में मौके पर पहुंचे और रावण के पुतले में आग लगा दी. जब तक स्थानीय लोग और आयोजनकर्ता कुछ समझ पाते, रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा और पूरी तरह नष्ट हो गया.

घटना से दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों में गुस्सा है. उनका कहना है कि यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है. समिति ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

ये भी पढ़ें: संघ के शताब्दी वर्ष पर भागवत का संदेश: सेवा, सद्गुण और सामूहिकता से बनेगा नया भारत

पुलिस जांच में जुटी

लोगों का कहना है कि दशहरा जैसे संवेदनशील मौके पर पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना होना चिंताजनक है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य सबूत भी जुटाए हैं. दावा किया जा रहा है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital