Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. महागठबंधन और एनडीए के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. अब इस सियासी घमासान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी एंट्री हो चुकी है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एक इंटरव्यू में जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि ओवैसी को महागठबंधन में क्यों नहीं शामिल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि ओवैसी एक ‘एक्सट्रीमिस्ट’ हैं. इस पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा,
“तेजस्वी ने मुझे एक्सट्रीमिस्ट कहा है तो बाबू उनसे बस इतना ही कहूंगा कि पहले ये शब्द अंग्रेजी में लिखकर दिखा दें.”
ओेवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने कहा कि उन्हें इसलिए एक्सट्रीमिस्ट कहा जाता है क्योंकि वो अपने धर्म पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा,
“मेरे चेहरे पर दाढ़ी है, सिर पर टोपी है, मैं नमाज पढ़ता हूं, अल्लाह की इबादत करता हूं और मेरी बीबियां व बेटियां हिजाब पहनती हैं. अगर यही सब करने से मुझे एक्सट्रीमिस्ट कहा जाता है, तो मुझे इस पर फक्र है.”
#WATCH | Kishanganj, Bihar | AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "… Today an interviewer asked Tejashwi Yadav why he didn't align with Owaisi. Tejashwi said that Owaisi is an extremist, a fanatic, a terrorist… I ask Tejashwi, 'babu extremist ko tum zara angrezi mein likh ke… pic.twitter.com/vNiIgtm20h
— ANI (@ANI) November 2, 2025
तेजस्वी पर ओवैसी का तीखा वार
ओवैसी ने तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि जो आसमान में उड़ते हैं उन्हें जमीन पर लाने का काम जनता करती है. सीमांचल की जनता तुम्हें जमीन पर सुला देगी. किशनगंज की एक जनसभा में उन्होंने यह बयान दिया और साफ कर दिया कि वे चुनाव में पूरी ताकत से उतरने वाले हैं.
ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, हर तरफ भीड़ ही भीड़
चुनाव से पहले चर्चा थी कि AIMIM महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है लेकिन बात नहीं बनी. अब ओवैसी अकेले ही मैदान में हैं और सीमांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





