PK ने किस विकल्प की बात की
Bihar Election 2025: नए नवेले चुनावी सियासत में आए प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अब बिहार चुनाव की धुरी में टिक गए हैं. अपनी पार्टी जन सुराज (Jan Suraj) को जीत दिलाने के लिए PK बयानों के पैंतरे भी अपना रहे हैं. 25 अक्टूबर को उन्होंने एक सभा के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने मुसलमानों के वोट को हासिल करने के लिए भी पैंतरा अपना है. उनके बयान में एक विकल्प की बात निकलकर आई. ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर जब 6 नवंबर को बिहार में पहले चरण का मतदान होना है तब प्रशांत किशोर किस विकल्प की बात कर रहे हैं.
बता दें प्रशांत किशोर पिछले कुछ साल से बिहार की धरती पर एक्टिव हैं. पहले उन्होंने जन सुराज के जरिए सामाजिक सरोकार का काम किया. इसके बाद अपनी संस्था को सियासी दल में बदल दिया और अब बिहार के चुनावी (Bihar Election News) मैदान में कूद पड़े हैं. उन्होंने सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. हालांकि, कुछ ने आखिरी मौके पर नामांकन वापस ले लिया है.
ये भी पढ़ें: बिहार की महाभारत शुरू, जानें आपके क्षेत्र में जन सुराज से किसका है मुकाबला?
किस विकल्प की बात कर रहे हैं?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पास अब एक विकल्प है. आपको लालू यादव के डर से मोदी-नीतीश को वोट देने की जरूरत नहीं है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा से मत डरिए. अगर आप मुसलमान हैं, तो अल्लाह से डरिए और जो बेहतर विकल्प आपके पास है उसे चुनिए. उन्होंने आगे कहा कि बीस साल से उनकी सरकार है और हर साल लाखों युवक रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. मोदी जी मुफ्त का डेटा नहीं दें, बिहार के बेटे जो गुजरात में जाकर मजदूरी कर रहे हैं उन्हें वापस करें. हमें ट्रेन और डेटा नहीं फैक्ट्री और काम चाहिए.
मुसलमानों को किया आगाह
प्रशांत किशोर ने मुस्लिम वोटरों का मत हासिल करने के लिए लालू-मोदी कार्ड खेला है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के डर से मुसलमान लालू यादव के लालटेन का किरासन तेल नहीं बनें. उन्होंने कहा कि मोदी जी के डर से मुसलमान भाई लालू यादव को वोट दे देते हैं. लेकिन उन्हें अब लालू के लालटेन का किरासन तेल नहीं बनना है. उनके पास जन सुराज का विकल्प मौजूद है. तीस-पैंतीस साल से वोटर बंधुआ बन गए हैं. लालू के डर से मोदी, नीतीश को और मोदी के डर से लालू यादव को वोट दे देते हैं. एक बार गलत आदमी जीत गया तो कभी जीवन में भला नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: PK बदला गेम, जन सुराज ने बनाया पलटवार का प्लान; गोपालगंज प्रशांत किशोर का ‘खुला चैलेंज’
2 चरणों में है Bihar Election
बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Update) को 2 चरणों में संपन्न कराया जा रहा है. इसके लिए नामांकन वापस लेने की तारीख खत्म होती है प्रत्याशियों के मुकाबले तय हो गए हैं. इसी कारण पार्टियों ने अपन3 प्रचार भी बढ़ा दिया है. पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को बिहार की जनता मतदान करेगी. दोनों चरणों के मतदान के बाद 14 नवंबर को प्रदेश की सभी 243 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. इसी दिन तय हो जाएगा कि किस गठबंधन या पार्टी की सरकार बन रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

