Bharat Express DD Free Dish

बिहार JDU में जश्न की तैयारी! ‘टाइगर अभी जिंदा है’ और ‘हम सबकी सरकार’ के लगे पोस्टर

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना 14 नवंबर को होनी है. इससे पहले राज्य में पार्टियां जश्न की तैयारी करने लगी हैं. JDU ऑफिर के बाहर पोस्टर लग गए हैं.

Bihar Election 2025 Result Countdown JDU Celebrates Early with Tiger Zinda Hai Posters for Nitish Kumar

Bihar Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है. इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार बनने की संभावना को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है. अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर जदयू के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की गई है. इससे जदयू नेताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है.

लगाए गए पोस्टर (Bihar Election Posters)

पटना के जदयू कार्यालय के सामने समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं. एक पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा गया है- ‘टाइगर अभी जिंदा है’.

पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर है और लिखा गया है ‘दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक, टाइगर अभी जिंदा है’.

एक अन्य पोस्टर में बिहार के विकास की तस्वीर उकेरी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है. इस पोस्टर में लिखा गया है, “हम सबकी है एनडीए सरकार, तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार.

243 सीटों में मतदान संपन्न (Bihar Election Voting)

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ. इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे. मतगणना 14 नवंबर को होनी है. मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

एग्जिट पोल में NDA सरकार (Bihar Election Exit Poll)

मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के जारी आंकड़े में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है. हालांकि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं. बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है.

ये भी पढ़ें: समुद्र की लहरों में ‘प्रकृति-संरक्षण’, अडानी पोर्ट्स ने अपनाया TNFD फ्रेमवर्क; 2026 से दिखेगा असर

प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest