क्या दूर होगी राजनीतिक दूरी?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मतदान किया. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर देना चाहिए. हर वोट महत्वपूर्ण है. इसलिए, बिहार की जनता घर से बाहर निकले और मत का इस्तेमाल करें. उन्होंने मां राबड़ी देवी (Rabri Devi)के बयान पर भी मीडिया से बात की है.
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेजप्रताप को जीत की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने पैर पर खड़ा हो रहा है और एक मां के तौर पर मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं. जब इसे लेकर तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है.
ये भी पढ़ें: 78 साल के धुरंधर vs 25 साल की Gen Z! पहले चरण में 10 युवा के सामने 10 बुजुर्ग
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट (Tej Pratap Yadav Social Media Post) में लिखा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं. हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है. हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं.
#WATCH | पटना: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार की जनता को अपना वोट ज़रूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है…माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है…” https://t.co/0KIVZOuC0h pic.twitter.com/VIowQfn1qW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
रोहिणी आचार्य ने दिया आशीर्वाद
तेज प्रताप यादव के महुआ से चुनाव लड़ने पर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि मेरा आशीर्वाद तेजप्रताप के साथ है. क्या आप अपने भाई-बहनों को आशीर्वाद नहीं देते. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार बिहार से बेरोजगारी खत्म होने वाली है. गांवों में जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आठ दिन बाद बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें बिहार में ही रोजगार मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: प्रेम या नियति का खेल? गर्भवती पत्नी की मौत सुनते ही पति की भी गई जान; क्या है 12 घंटे की दास्तान
पहले चरण की वोटिंग जारी
बता दें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 121 सीटों पर पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में वोटर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं. दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


