Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election: विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, पटना में चुनाव आयोग की टीम, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंची है और राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रही है. जल्द ही चुनाव तारीखों की घोषणा की जा सकती है.

Bihar Election

विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, पटना में चुनाव आयोग की टीम, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म होने लगा है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं चुनाव आयोग भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच चुकी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी इस दौरे पर हैं, जहां वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

ताज होटल में अहम बैठक

आज सुबह 10 बजे पटना के ताज होटल में एक अहम बैठक होनी है, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों को बुलाया गया है. इस बैठक में बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक का मकसद चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है.

दिल्ली में ब्रीफिंग सेशन आयोजित

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में 400 से ज्यादा अधिकारियों के लिए एक ब्रीफिंग सेशन आयोजित किया. ये अधिकारी बिहार चुनाव और देश के अन्य उपचुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे. आयोग ने इन्हें अपनी ‘आंख और कान’ बताया है, जो जमीनी स्तर पर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

पुलिस को सख्त निर्देश

बिहार चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों को सभी चुनावी नियमों और कानूनों की जानकारी दी गई है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे निष्पक्षता और सख्ती से इनका पालन सुनिश्चित करें.

चुनाव की तारीखें कब घोषित होंगी?

अब सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव की तारीखें कब घोषित होंगी? जानकारों का मानना है कि आयोग की इस यात्रा के बाद बहुत जल्द तारीखों का ऐलान हो सकता है. आमतौर पर चुनाव आयोग पहले राज्य की स्थिति और तैयारियों का जायजा लेता है फिर तारीखों की घोषणा करता है.

इसे भी पढ़ें-UP News: मेरठ के आदिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी जुलकमर गिरफ्तार

बिहार की जनता अब चुनावी बिगुल बजने का इंतजार कर रही है. राजनीतिक हलचल और आयोग की सक्रियता से साफ है कि चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read