खेल

रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- टीम इंडिया जीतेगी WTC Final और वनडे वर्ल्ड कप, बस करना होगा ये काम

Ravi Shastri on Team India: क्रिकेट के दिग्गज रवि शास्त्री ने कहा है कि वह चाहते हैं कि टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप कप दोनों जीते. भारत ने 2013 से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में डब्ल्यूटीसी फाइनल भी हार गया था. टीम इंडिया एक बार फिर डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच चुकी है और वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए पसंदीदा टीम मानी जाती है.

7 जून 2023 को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप का खिताबी मुकाबला खेलना है. इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप खेला जाना है. अब इन दोनों बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया कितना कामयाब होती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन इसको लेकर प्रिडिक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस बीच रवि शास्त्री का एक बयान खूब सुर्खियों में है.

रवि शास्त्री का बड़ा बयान

स्पोर्ट्स यारी पर बातचीत के दौरान जब पूर्व भारतीय कोच से यह सवाल पूछा गया कि टीम इंडिया बार-बार फ्लॉप हो रही है. ऐसे में क्या हम इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जीत सकते हैं. इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘एक बार हमने जीतना शुरू किया तो हम सब टूर्नामेंट जीत सकते हैं.’ हमारे पास जैसी टीम है, जितना एक्सपीरियंस है और जिस तरह के युवा खिलाड़ी है. हम किसी भी फॉर्मेट की बेस्ट टीम बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वर्कलोड मैनेजमेंट पर कप्तान Rohit Sharma का बड़ा बयान, बोल- IPL में खिलाड़ी कैसे हो जाते हैं फिट!

रवि शास्त्री ने कहा, यह भारतीय टीम अगले 6 महीनों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप दोनों जीत सकती है, और हमारे पास अनुभवी और दोनों विभागों में युवा खिलाड़ी हैं और जब हम दोनों टूर्नामेंट जीतेंगे तो हर शोर अपने आप बंद हो जाएगा. भारत के पास एक प्रतिभाशाली और अनुभवी क्रिकेट टीम है जिसमें प्रमुख टूर्नामेंट जीतने की क्षमता है. सही तैयारी के साथ, भारत निश्चित रूप से अपने ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर सकता है और देश को गौरवान्वित कर सकता है. आपको बता दें इन दिनों टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है क्योंकि बार-बार भारत अपनी खामियों की वजह से हार रहे हैं. ऐसे में रवि शास्त्री का ये बयान कितना सच होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago