Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कैमूर की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश! 4 सिर कटी लाशों का खुला राज, कातिल भाइयों ने गिनाए कारण

Kaimur murder mystery: बिहार के कैमूर (रामगढ़) में 4 सिर कटी लाशों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. संपत्ति विवाद और प्रताड़ना के कारण सगे भाइयों ने 2 बच्चों सहित 4 लोगों की हत्या कर शवों को दुर्गावती नदी में फेंका था. ‘आंगनबाड़ी ड्रेस’ के सुराग से खुला राज.

BIHAR Kaimur murder mystery

Kaimur murder mystery: बिहार के कैमूर जिले में पिछले 6 दिनों से हड़कंप मचाने वाली ‘4 सिर कटी लाशों’ की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. रामगढ़ और मोहनिया थाना क्षेत्र की सीमा पर दुर्गावती नदी और कर्मनाशा नहर से सूटकेस और बोरियों में बंद जिन लाशों के टुकड़े मिल रहे थे, वो किसी और के नहीं बल्कि एक ही परिवार के 4 सदस्यों के थे. सबसे ज्यादा रोंगटे खड़े करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक के अपने सगे भाई ही निकले हैं.

10 मई से शुरू हुआ लाशें मिलने का सिलसिला (kaimur serial murder mystery)

पहला सुराग: रामगढ़-मोहनिया बॉर्डर पर दुर्गावती नदी के पुल के पास दो सूटकेस नदी में तैरते मिले. जब इन्हें खोला गया तो अंदर से एक युवक (कृष्ण मुरारी) और एक बच्चे के करीब 18 टुकड़ों में कटे हुए शव मिले, जिनके सिर गायब थे.

दूसरा सुराग: इसके दो दिन बाद 12 मई को अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नहर किनारे बोरियों में दो और शव मिले. ये शव कृष्ण मुरारी की पत्नी दुर्गेश और उनकी 4 साल की बेटी प्राची के थे. इनका भी सिर धड़ से अलग था. एक के बाद एक चार सिर कटी लाशें मिलने से पूरे पुलिस महकमे में दहशत फैल गई.

ये भी पढ़ें: बुजुर्ग राज्य या घटती लोकसभा सीटें? 4 बच्चों पर चंद्रबाबू नायडू देंगे बंपर इनाम, आंकड़ों से समझें का Andhra Pradesh पूरा गणित

‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ साबित हुई मास्टर-की (Kaimur murder mystery bihar)

बिना सिर की लाशों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन एक छोटे से सुराग ने सारा खेल पलट दिया. जांच के दौरान एक बच्चे के शव के पास से ‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ बरामद हुई, जिस पर ‘रामगढ़ सिलाई दुकान’ का टैग लगा था.

पुलिस ने तुरंत रामगढ़ इलाके के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की. पता चला कि डहरक गांव का एक बच्चा कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है. गांव पहुंचने पर खुलासा हुआ कि फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले कृष्ण मुरारी का 5 सदस्यीय परिवार पिछले 5-6 दिनों से रहस्यमय तरीके से गायब है और घर पर ताला जड़ा है.

हरियाणा से दोस्त बुलाकर रची साजिश (kaimur headless bodies mystery)

पुलिस ने शक के आधार पर मकान सील किया और पास ही रह रहे कृष्ण मुरारी के भाई को हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी भाइयों ने बताया कि उनके बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उनका आरोप है कि बड़ा भाई कृष्ण मुरारी उन्हें छोटी-छोटी बातों पर गालियां देता था और टॉर्चर करता था.

इस प्रताड़ना से तंग आकर दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची और मर्डर करने के लिए हरियाणा से अपने एक दोस्त को बुलाया. हत्या के बाद शवों को टुकड़ों में काटा, उन्हें सूटकेस-बोरी में पैक कर नदी में फेंक दिया और खुद महाराष्ट्र भाग गए.

ये भी पढ़ें: ‘मुलायम हमदर्द थे, अखिलेश…’ मुस्लिम जमात की अपील- सपा को छोड़ नया विकल्प तलाशें मुसलमान

2 सिर बरामद, हथियार जब्त (kaimur serial killer mystery)

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. गिरफ्तार भाई की निशानदेही पर कृष्ण मुरारी और उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर भी नदी से बरामद हो चुका है. पुलिस अब गोताखोरों की मदद से दोनों मासूम बच्चों के सिर की तलाश कर रही है और वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों (हरियाणा वाले दोस्त) की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital