Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: प्रशांत किशोर ने बताया किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, वजह भी बताई

Bihar News: बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चर्चा में हैं.

Bihar News: प्रशांत किशोर ने बताया किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

Bihar News: बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चर्चा में हैं. उन्होंने साफ किया है कि अगर पार्टी तय करती है तो आगामी विधानसभा चुनाव करगहर या राघोपुर सीट से लड़ सकते हैं. करगहर उनका जन्मस्थल है जबकि राघोपुर को वो अपनी कर्मभूमि मानते हैं.

प्रशांत किशोर का बयान

प्रशांत किशोर ने यह बयान कराकट में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया वहां उनसे पुराने इंटरव्यू के बारे में सवाल पूछा गया था. तो उन्होंने कहा,

“मैंने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अगर पार्टी का सामूहिक निर्णय होता है तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं.”

राघोपुर से लड़ने की वजह

राघोपुर सीट पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का दबदबा रहा है. वो 2015 और 2020 में यहां से जीत चुके हैं. इससे पहले उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. प्रशांत किशोर ने इस सीट को चुनने की इच्छा जताकर सीधे तौर तेजस्वी को चुनौती देने का संकेत दिया है.

तेजस्वी यादव पर तंज

प्रशांत किशोर ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा

“जो पढ़ाई में फेल हुए, क्रिकेट में नहीं चले वो अब एक छोटा कार्यक्रम भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं.”

हालांकि प्रशांत किशोर खुद 2015 में RJD-JDU-कांग्रेस गठबंधन के रणनीतिकार रह चुके हैं.

बिहार बंद पर क्या बोले किशोर?

NDA द्वारा किए गए बिहार बंद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह नेताओं का बंद है जनता इसमें साथ नहीं देगी. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की सभाओं में भारी भीड़ जुटेगी.

बीजेपी नेताओं का आरोप

किशोर ने राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और अन्य नेताओं पर गड़बड़ियों के गंभीरआरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही और सबूत सामने लाएंगे.

इसे भी पढ़ें-GST में बड़ी राहत, अब घर और कारोबार दोनों में होंगे फायदें

2025 के अंत में होने वाला विधानसभा चुनाव इस बार त्रिकोणीय होने वाला है. प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read